Trending

    'मुझे सूर्या भाई ने कॉल किया...'चैंपियन बनकर Ishan Kishan ने सुनाई कमबैक की दास्तां; सेलेक्टर्स पर साधा निशाना

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 06:59 PM (IST)

    Ishan Kishan Comeback: भारत ने 2026 टी20 विश्व कप जीता, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी वापसी का खुलासा करते हु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Ishan Kishan की कमबैक की कहानी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ishan Kishan Comeback। आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दी और लगातार दूसरा टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का टारगेट सेट किया था। 

    कीवी टीम शुरुआत में दबाव में दिखी और वो लक्ष्य से काफी दूर रह गई। भारत ने ओवरऑल तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत की इस जीत के बाद विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने अपनी कमबैक पर एक बड़ा खुलासा किया है कि कैसे कप्तान सूर्या के एक फोन कॉल से उनकी किस्मत पलट गई।

    Ishan Kishan की कमबैक की कहानी

    दरअसल, ईशान किशन ने अपनी वापसी को लेकर कहा, "सूर्या भाई ने मुझे कुछ महीने पहले फोन किया और पूछा कि क्या मैं उनके लिए वर्ल्ड कप जीत सकता हूं? मैंने बदले में उनसे पूछा कि क्या आप मुझ पर भरोसा करेंगे? और उन्होंने 'हां' कहा।"

    साथ ही ईशान ने कहा कि उनके लिए यह सफर किसी उतार-चढ़ाव जैसा रहा है। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, जब मैं टीम से बाहर हुआ था, तब से यहां तक का सफर मेरे लिए बहुत लंबा रहा है। घरेलू क्रिकेट में वापस जाना, फिर वहां से दोबारा नेशनल टीम में जगह बनाना, इस टूर्नामेंट को खेलना और अब वर्ल्ड चैंपियन बनना यह सब किसी फिल्मी सफर जैसा रहा है।

    27 साल के इस खिलाड़ी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमें ऐसे और भी खिताब जीतने चाहिए, क्योंकि ये वो पल हैं जिन्हें मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं भूलूँगा। मैं और मेरी पूरी टीम बहुत खुश है। हम ऐसी जीत बार-बार हासिल करना चाहते हैं।"

    ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की बातचीत वायरल

    मीडिया से बातचीत के दौरान अभिषेक शर्मा के संघर्ष पर बात करते हुए ईशान ने एक दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने अभिषेक से कहा, "तुम्हारा संघर्ष एक महीने का था, लेकिन मेरा सफर दो साल लंबा था।"। यह बयान उनके उस दर्द को दर्शाता है जो उन्होंने टीम से बाहर रहने के दौरान झेला।

    गम को बनाया ताकत

    ईशान ने एक बेहद चौंकाने वाला और भावुक खुलासा करते हुए बताया कि फाइनल से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपनी चचेरी बहनको एक कार एक्सीडेंट में खो दिया था। इस दुखद खबर के बावजूद उन्होंने मैदान पर उतरने का फैसला किया।

    उन्होंने बताया, 

     

     

    मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता था, लेकिन कल मैंने अपनी बहन को खो दिया। वह हमेशा मुझे बड़े रन बनाते देखना चाहती थी। मैंने अपने गम को दबाने के बजाय उसे टीम के लिए प्रदर्शन कर अपनी बहन को श्रद्धांजलि देने का जरिया बनाया।

    -

    ईशान किशन

    हार्दिक पांड्या ने दिया मानसिक मजबूती का श्रेय

    ईशान ने अपनी मानसिक मजबूती का श्रेय हार्दिक पांड्या को भी दिया। उन्होंने कहा, "मैच से पहले मैं मानसिक रूप से संघर्ष कर रहा था, लेकिन हार्दिक भाई ने मुझे याद दिलाया कि क्रिकेट एक टीम गेम है। उन्होंने कहा कि हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा और टीम के लिए खेलना होगा।"

    यह भी पढ़ें- VIDEO: 'ईशान को बॉलिंग दो...', फैंस ने मचाया शोर; फिर बिहार के लाल ने कैप्टन को किया इशारा

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Ishan Kishan की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? Dhurandhar के डायरेक्टर भी करते हैं फॉलो