IND vs AFG: 'मेरे 70 रन कम कर दिए', दूसरे वनडे के बाद ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच हुई मजेदार बहस - Video
भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन के विशाल अंतर से मात दी। भारत की जीत के हीरो ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच मैच के बाद मजेदार बातची ...और पढ़ें

ईशान किशन और शुभमन गिल
HighLights
भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया
भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच मजेदार बातचीत हुई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटीकपर बल्लेबाज ईशान किशन और कप्तान शुभमन गिल के बीच बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद मजेदार बातचीत हुई। किशन और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी हुई, जिसकी मदद से भारत ने 402 रन का विशाल स्कोर बनाया।
भारतीय टीम ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 170 रन से जीत दर्ज की और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा।
किशन ने खोली गिल की पोल
बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें ईशान किशन ने खुलासा किया कि शुभमन गिल ने उन्हें ओवर में छह छक्के जड़ने के लिए उकसाया, जिसके कारण वो आउट हो गए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 37वें ओवर में पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े और फिर तीसरा छक्का जड़ने की फिराक में अपना विकेट गंवा बैठे।
इस दौरान गिल ने भी एक मजेदार खुलासा किया कि ईशान किशन ने ज्यादा रन बनाने के कारण उन्हें चार-पांच ओवर स्ट्राइक से दूर रखने की कोशिश की। पता हो कि ईशान किशन और शुभमन गिल काफी अच्छे दोस्त हैं और यह पूरी बातचीत दोनों के बीच दोस्ताना व्यवहार के चलते हुई थी।
खबरें और भी
दोनों ने जड़े तूफानी शतक
बता दें कि ईशान किशन और कप्तान शुभमन गिल ने लखनऊ में रनों की बरसात की और अपने-अपने शतक पूरे किए। दोनों की उम्दा पारियों के दम पर भारत ने पहली बार लखनऊ में 400 रन का आंकड़ा पार किया। ईशान किशन ने केवल 79 गेंदों में 14 चौके और सात छक्के की मदद से 125 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल ने 110 गेंदों में 22 चौके और दो छक्के की मदद से 154 रन बनाए।
दोहरा शतक बनाना चाहते थे गिल
शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जमाने का प्रयास किया था, लेकिन वो असफल रहे। गिल वनडे प्रारूप में एक दोहरा शतक जड़ चुके हैं। भारतीय कप्तान ने कहा, 'मेरी कोशिश मैच खत्म करने की थी। मुझे 40-45 ओवर बल्लेबाजी करने की आदत डालनी है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अच्छी शुरुआत मिली और मेरी कोशिश इसे बड़े स्कोर में तब्दील करने की थी। हां मेरी नजरें दोहरे शतक पर थीं। मगर मन में था कि टीम को 450 रन के स्कोर तक पहुंचाऊं।'
यह भी पढ़ें: पहले तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, फिर ठोका शतक; लखनऊ में छा गए शुभमन गिल