Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वनडे में अब नहीं दिखेगा कैरेबियाई टीम का दिग्गज ऑलराउंडर, जेसन होल्डर के संन्यास पर कोच ने लगाई मुहर

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 06:02 PM (IST)

    वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने जेसन होल्‍डर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ...और पढ़ें

    जेसन होल्‍डर

    जेसन होल्‍डर

    HighLights

    1. जेसन होल्‍डर ने खेले 138 वनडे

    2. 2013 में किया था वनडे डेब्‍यू

    3. 2023 में खेला था आखिरी वनडे

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने जेसन होल्‍डर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने विस्डन क्रिकेट पॉडकास्ट के दौरान जेसन होल्डर के वनडे क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि करके सबको चौंका दिया है। 1 फरवरी 2013 को होल्‍डर ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्‍यू किया था। वह आखिरी बार 2023 में इस फॉर्मेट में खेलते नजर आए थे।

    सैमी ने कही ये बात

    डैरेन सैमी ने कहा, "जेसन होल्डर अभी भी टेस्ट टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं। मुझे पता है कि उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लिए वे निश्चित रूप से उपलब्ध हैं। उन्होंने इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई है और वे जाहिर तौर पर हमारे मुख्य ऑलराउंडर हैं।"

     

     

    2013 में की थी शुरुआत

    जेसन होल्डर ने 2013 में वनडे डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने 2023 तक 10 साल के अपने वनडे करियर में 138 मैच खेले। इस दौरान 114 पारियों में इस ऑलराउंडर ने 24.85 की औसत और 90.23 की स्‍ट्राइक रेट से 2237 रन बनाए। वनडे में उन्‍होंने 12 अर्धशतक लगाए। उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 99 रन है।

    होल्‍डर ने लिए 159 विकेट

    इतना ही नहीं होल्‍डर ने 134 पारियों में 159 विकेट भी चटकाए। गेंदबाजी में उनकी औसत 36.96 की और इकोनॉमी 5.50 की रही। 5/27 इस प्रारूप में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्‍होंने 2 बार 5 और 5 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया।
    लंबे-चौड़े होल्‍डर ने वनडे में कुल 65 कैच भी लपके। इतना ही नहीं जेसन ने 86 वनडे में वेस्‍टइंडीज की कप्‍तानी भी की। उनके नेतृत्‍व में टीम ने 24 मैच ही जीते। 54 में टीम को हार मिली। 2 मैच ड्रॉ और 6 बेनतीजा भी रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चार चौके और तीन छक्के... 222 का स्ट्राइक रेट, आंद्रे रसेल के तूफान ने उड़ाए परखच्चे

    यह भी पढ़ें- WI vs SL: कप्तान होप की पारी ने वेस्टइंडीज को दिलाई धांसू जीत, अपने घर पर श्रीलंकाई टीम को बनाया खिलौना