Vaibhav Suryavanshi को कहां गेंद डाले? जोफ्रा आर्चर के पास है जवाब, लेकिन पेसर ने दिया मजेदार ट्विस्ट
राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से मात देकर दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश किया। राजस्थान क ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर (Pic Credit - IPL.com)
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्के की मदद से 97 रन बनाए
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से मात दी
जोफ्रा आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में मजेदार खुलासा किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश किया। आरआर ने बुधवार को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में ऑरेंज आर्मी को 47 रन से पटखनी दी।
राजस्थान की जीत के हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और इंग्लिश पेसर जोफ्रा आर्चर रहे। सूर्यवंशी ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए केवल 29 गेंदों में 97 रन ठोके। वहीं, आर्चर ने तीन विकेट झटके। मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने तारीफों से घिरे वैभव सूर्यवंशी के बारे में मजेदार खुलासा किया।
जोफ्रा आर्चर ने क्या कहा
मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने कहा, 'आमतौर पर पावरप्ले में जो टीम ज्यादा विकेट चटकाए, वो जीतती है और हमने ऐसा ही किया। एसआरएच के टॉप ऑर्डर के खिलाफ आपको धैर्य रखने की जरूरत होती है। आपकी अच्छी और बुरी दोनों तरह की गेंदें बाउंड्री लाइन के पार जा सकती है, लेकिन आपको टिके रहना है। आपको हार नहीं माननी है। यही मंत्र काम आया।'
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 58 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने सूर्यवंशी की पारी के बारे में बात करते हुए कहा, 'वो बहुत उत्साहजनक पारी थी। जितने ज्यादा रन वो बनाएगा, उतने ज्यादा रन की रक्षा हमें करने को मिलेगी। वो 150 रन बना सकता था।'
खबरें और भी
आर्चर मुस्कुराए और...
इसके बाद वो सवाल पूछा गया, जिसका जवाब सभी जानने को बेकरार थे। जोफ्रा आर्चर से पूछा गया- वैभव सूर्यवंशी को आप कहां गेंद डालेंगे? इंग्लिश पेसर मुस्कुराए और ज्यादा कुछ खुलासा नहीं करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल के बाद आपको बताऊंगा।'
रॉयल्स की शाही जीत
बता दें कि मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। रॉयल्स ने वैभव और जुरैल के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। जवाब में ऑरेंज आर्मी 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश किया, जहां उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। रॉयल्स की कोशिश गुजरात को पटखनी देकर आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच खेलने की होगी।
यह भी पढ़ें- 'शिखर से पहले संस्कार...', Vaibhav Suryavanshi का 'गावस्कर' मोमेंट वायरल; अश्विन भी हुए फैन- VIDEO
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।