'रहाणे और पराग के बीच सबसे खराब बल्लेबाज की जंग', भारत के पूर्व कप्तान ने जमकर उड़ाया दोनों का मजाक!
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने कोलकाता और राजस्थान के कप्तानों की आलोचना की है और कहा है कि दोनों के बीच सबसे खराब बल्लेबाज का कॉम्पटीशन है। ...और पढ़ें

रहाणे और पराग कर रहे हैं रनों के लिए संघर्ष

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे और राजस्थान रॉयल्स के नए कैप्टन रियान पराग को लेकर भारत के पूर्व कप्तान कृष्णामाचारी श्रीकांत ने हैरान करने वाली बात कही है। उन्होंने इन दोनों की बल्लेबाजी की आलोचना करते हुए इनका मजाक तक उड़ा दिया है। पराग को इसी सीजन टीम का फुल टाइम कप्तान बनाया गया है जबकि रहाणे दूसरे सीजन टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
पराग की टीम तो आईपीएल में अभी तक अच्छा कर रही है, लेकिन कोलकाता ने निराश किया है। उसे पहली जीत के लिए छह मैचों का इंतजार करना पड़ा था। श्रीकांत ने दोनों कप्तानों की आलोचना करते हुए कहा कि इन दोनों के बीच सबसे खराब बल्लेबाज का कॉम्पटीशन चल रहा है।
'पराग सिर्फ स्टाइल मारता है'
श्रीकांत ने लगातार फेल होने के कारण दोनों की बल्लेबाजी की आलोचना की है और इनके टीम पर प्रभाव के बारे में बात की। श्रीकांत ने पराग के बारे में कहा कि वह सिर्फ स्टाइल मारते हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,"पराग, सिर्फ अपनी स्टाइलश चाल के लिए हैं और बल्ले-गेंद से कुछ नहीं करते हैं। उनमें और रहाणे के बीच कॉम्पटीशन है कि कौन सबसे खराब बल्लेबाज है। पराग ने एक सीजन अच्छा किया, बस और इससे ज्यादा कुछ नहीं।"
रहाणे ने अभी तक सात मैचों में सिर्फ 152 रन बनाए हैं। वहीं पराग ने 61 रनों की योगदान दिया है। बतौर कप्तान इन दोनों ने बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ा है और नहीं टीम को जीत दिलाई है।
कोलकाता और लखनऊ को लेकर दिया बयान
श्रीकांत ने साथ ही कहा कि आखिरी के दो स्थानों के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लड़ाई होगी। उन्होंने मुंबई की वापसी की उम्मीद जताई है जिसने सोमवार को गुजरात टाइटंस को मात दी थी।
श्रीकांत ने कहा, "मुंबई में बड़े मैचों में अच्छा करने की काबिलियत है जो उन्हें अचानक से प्लेऑफ में पहुंचा सकती है। इस मैच के बाद कोई भी मुंबई को नकार नहीं सकता। कोलकाता और लखनऊ पहले से ही बाहर हो चुकी हैं और वह नौवें-दसवें स्थान के लिए लड़ाई करेंगी।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।