Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BCCI खिलाड़‍ियों को मार रहा है', Lalit Modi ने भारतीय बोर्ड के खिलाफ उगला जहर

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 06:29 PM (IST)

    IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने टीम इंडिया के शेड्यूल को लेकर सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ललित मोदी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बार फिर खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर आलोचनाओं के घेरे में है। इस बार पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने बोर्ड पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लगातार व्यस्त शेड्यूल के कारण खिलाड़ियों को 'मशीन' की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

    दरअसल, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में सामने आया कि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम के शेड्यूल को लेकर खुश नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कई खिलाड़ी 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल खेलने के बाद सीधे 6 जून से शुरू होने वाले टेस्ट मुकाबले की तैयारी में जुट जाएंगे। ऐसे में खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम और तैयारी का समय नहीं मिल पाएगा।

    ललित मोदी ने BCCI पर साधा निशाना

    इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए ललित मोदी ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया। उनका कहना है कि बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को "मार रहा है" और उन्हें "मजदूरों" की तरह ट्रीट कर रहा है। उन्होंने बोर्ड से अपील की कि वह पैसों के बजाय खिलाड़ियों की सेहत और मानसिक संतुलन को प्राथमिकता दे। मोदी का मानना है कि आईपीएल पहले ही भारतीय क्रिकेट को आर्थिक रूप से मजबूत बना चुका है, ऐसे में अब खिलाड़ियों की भलाई पर ध्यान देना जरूरी है।

    शुभमन गिल भी शेड्यूल पर उठा चुके हैं सवाल

    ये पहला मामला नहीं है, जब भारत के व्यस्त कार्यक्रम को लेकर सवाल उठे हों। इससे पहले कोच गौतम गंभीर और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी सवाल उठा चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गंभीर और गिल आईपीएल के ठीक बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से खुश नहीं हैं। हालांकि, बोर्ड युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर विचार कर रहा है।

    गिल ने टेस्ट मैचों से पहले पर्याप्त तैयारी के लिए समय की जरूरत पर जोर दिया था। उनका कहना था कि किसी भी टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम दो हफ्ते का कैंप होना चाहिए। दरअसल, भारत को अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद गिल ने बीसीसीआई से ये मांग की थी।

    यह भी पढ़ें- 27 साल के प्रतिभाशाली गेंदबाज ने संन्‍यास लेकर चौंकाया; तंगी और मौका नहीं मिलने के कारण तबाह हुआ करियर

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ 'एल क्‍लासिको' मैच में नहीं नजर आएंगे धोनी? CSK खेमे में मची खलबली