MI vs LSG: 'सूर्या की शानदार कप्तानी', मुंबई इंडियंस के पेसर Deepak Chahar की बहन का पोस्ट वायरल
मुंबई इंडियंस ने सोमवार को हाई स्कोरिंग मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से मात दी। इसके बाद दीपक चाहर की बहन का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल ह ...और पढ़ें

माल्ती चाहर का वायरल पोस्ट (Pic Credit- X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में जीत की पटरी पर लौटी। एमआई ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए लीग के 47वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 8 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मात दी।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करके 228/5 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीत हासिल की, जिन्होंने हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में कमान संभाली। इस जीत के साथ ही मुंबई ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।
माल्ती का पोस्ट क्यों हुआ वायरल
पांच बार की चैंपियन ने शुरूआती 9 मैचों में से सात शिकस्त झेली। इस तरह एलएसजी के खिलाफ जीत से उसका विश्वास बढ़ा। सूर्यकुमार यादव ने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को शानदार जीत दिलाई। मैच के बाद एमआई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन माल्ती का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
माल्ती ने मुंबई इंडियंस को शुभकामनाएं देते हुए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ की। उन्होंने अपने भाई दीपक चाहर को चार ओवर का स्पेल पूरा करने पर भी बधाई दी। माल्ती ने एक्स पर लिखा, 'यह मुंबई इंडियंस जैसा दोबारा महसूस हुआ। लगभग सभी ने परफॉर्म किया। रेयान और रोहित भैया ने शानदार खेला। सूर्या की कप्तानी शानदार रही। दीपक ने 4 ओवर डाले, शानदार भाई। पर्याप्त टीम गेम। यह मुंबई इंडियंस है।'
खबरें और भी
THIS felt like MI again! 🔥
— Malti Chahar🇮🇳 (@ChaharMalti) May 4, 2026
Almost everyone performed. Well played, Ryan and Rohit bhaiya!
Nice captaincy by Surya.
And Deepak delivering all 4 overs - well bowled, bro!
Proper team game. This is MI! 💙#MIvsLSG #IPL2026 #MI
दीपक का अहम योगदान
बता दें कि दीपक चाहर ने मैच में 4 ओवर के अपने स्पेल में 43 रन खर्च किए, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं की। उन्होंने शुरूआती दो ओवर में 28 रन खर्च किए थे। मगर अपने आखिरी के दो ओवर में उन्होंने केवल 15 रन लुटाए, जो कि मुंबई इंडियंस के लिए अहम साबित हुए और लखनऊ की टीम 228 रन के स्कोर पर रुक गई।
फैंस क्या सोच रहे
माल्ती के पोस्ट पर फैंस की मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोगों को यह पोस्ट तारीफ वाला लगा तो कुछ का मानना है कि माल्ती ने इशारों-इशारों में हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर निशाना साधा, जिनके नेतृत्व में एमआई बेहद खराब प्रदर्शन कर रहा था। सूर्या के कप्तानी संभालते ही टीम एकजुट नजर आई और जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।