Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 भी लाल गेंद से अभ्‍यास जारी रखा, एक लक्ष्‍य के साथ Manav Suthar ने पूरा किया अपना सपना

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 06:21 PM (IST)

    भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कहा कि उनका लक्ष्‍य टेस्‍ट क्रिकेट में खेलना था। सुथार ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में ...और पढ़ें

    मानव सुथार

    मानव सुथार

    HighLights

    1. मानव सुथार ने डेब्‍यू टेस्‍ट में सात विकेट चटकाए 

    2. मानव के मुताबिक टेस्‍ट क्रिकेट सबसे ऊपर है

    3. मानव ने बताया कि सभी ने उनकी हौसलाअफजाई की

    प्रेट्र, मुल्लांपुर। मानव सुथार के लिए टेस्ट प्रारूप क्रिकेट का सर्वोच्च शिखर है और भारत के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने बताया कि अपने खेल को बेहतर बनाए रखने के लिए वह आइपीएल 2026 के दौरान भी लाल गेंद से अभ्यास कर रहे थे।

    मानव ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी से भारत ने एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

    लक्ष्‍य टेस्‍ट क्रिकेट खेलना रहा

    सुथार ने जिओ हॉटस्टार से कहा कि जिस दिन से मैंने खेलना शुरू किया और जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा, लाल गेंद का क्रिकेट ही मेरे लिए सब कुछ रहा है। उन्होंने कहा कि यह खेल का सर्वोच्च शिखर है। इसलिए चाहे मैं अंडर-19 क्रिकेट खेल रहा था या रणजी ट्रॉफी, मेरा लक्ष्य हमेशा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना ही रहा।

    पदार्पण के दौरान मिलने वाली कैप देते समय कुलदीप यादव भाई के शब्द बहुत प्रेरणादायक थे। सभी ने मेरा बहुत हौसला बढ़ाया और प्रेरित किया इसलिए यह वाकई बहुत खास लगा।

    किसने दी डेब्‍यू की जानकारी

    सुथार ने कहा कि मुख्य कोच गौतम सर और कप्तान शुभमन ने मुझे बताया कि मैं पदार्पण करने जा रहा हूं। यह बेहद गर्व का पल था क्योंकि जब से मैंने खेलना शुरू किया था तब से यह मेरा सपना था, मेरे पिता का सपना था और हर किसी का सपना था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूं।

    इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले सुथार ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के मौके के लिए तैयार रहना चाहते थे और लीग के दौरान लाल गेंद से अभ्यास करते रहे। उन्होंने कहा कि जब टीम में मेरा नाम आया तो मैं आईपीएल के दौरान भी लाल गेंद से अभ्यास कर रहा था और सोच रहा था कि अगर मौका मिला तो मैं कैसे खेलूंगा।

    खबरें और भी

    ज्‍यादा गेंदबाजी का लॉजिक

    सुथार ने कहा कि मुल्लांपुर आने के बाद मैंने तीन या चार लंबे अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। गेंदबाजी में असली चीज यह नहीं है कि आप कितने घंटे अभ्यास करते हैं। अगर आपको गेंदबाजी में मजा आता है तो आप बिना महसूस किए 20-25 ओवर फेंक सकते हैं इसलिए जरूरी यह है कि आप जितना हो सके गेंदबाजी करते रहें।

    यह भी पढ़ें- Manav Suthar: भाग्य ने मानव को IPL तक पहुंचाया और मेहनत ने भारतीय टीम तक

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: मानव सुथार के ड्रीम डेब्‍यू से लेकर सुंदर के ऑलराउंड शो तक, टीम इंडिया की रिकॉर्ड जीत के ये रहे '5 धुरंधर'