Trending

    'ICC टूर्नामेंट में अब सिर्फ भारत का होगा राज', टीम इंडिया की बादशाहत देख खौफ में आए पूर्व इंग्लिश कप्तान

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 07:30 PM (IST)

    भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतते ही पूर्व कप्तान ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि आने वाले टूर्नामेंट में भारत का राज रह सकता है। उन्होंने व ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारतीय क्रिकेट टीम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर लगातार तीसरी आईसीसी ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। टीम इंडिया ने पिछले कुछ सालों से आईसीसी टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यही है कि भारत को पिछले 4 आईसीसी इवेंट में केवल दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे दबदबे को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने बड़ी भवविष्यवाणी की है।

    एथर्टन का कहना है कि टीम इंडिया का अगला लक्ष्य 2027 विश्व कप जीतना होगा। उनका मानना है कि भारतीय टीम इस कारनामे को अंजाम दे सकती है। भारत की बात करें, तो 2013 से 2023 तक कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम नहीं किया था लेकिन 2024 में टी20 वर्ल्ड कप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और एब 2026 में एक बार फिर से टी20 विश्व कप को अपने नाम कर लिया है। इसी को देखते हुए एथर्टन ने 2027 वर्ल्ड को लेकर अपनी राय दी है।

    माइकल एथर्टन ने की बड़ी भविष्यवाणी

    पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल एथर्टन ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, "भारत ने पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट में 32 में से 30 मुकाबलों में जीत हासिल की है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर के विश्व कप फाइनल और इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सफेद गेंद की क्रिकेट में भारत अपना दबदबा बनाए हुए हैं और वे इस जीत के हकदार थे। अब उनके पास चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और 50 ओवर वर्ल्ड कप को एक साथ जीतने का मौका है। निश्चित रूप से उनका ये लक्ष्य होगा।"

    वर्ल्ड कप 2027

    वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। ऐसे में भारत के पास मौका होगा कि वे चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और 50 ओवर का विश्व कप एक साथ जीत सकें। टीम इंडिया का अब अगला लक्ष्य वही होने वाला है। भारत शुभमन गिल की कप्तानी में सूर्या की तरह ही वर्ल्ड कप को अपने नाम करना चाहेगी। ये विश्व कप रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए काफी अहम होने वाला है क्योंकि उम्मीद है कि इसके बाद वे इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे सूर्या भाई ने कॉल किया...'चैंपियन बनकर Ishan Kishan ने सुनाई कमबैक की दास्तां; सेलेक्टर्स पर साधा निशाना

    यह भी पढ़ें- Suryakumar Yadav ने T20I क्रिकेट से संन्‍यास पर आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी, भारत के साथ अपने अगले लक्ष्‍य का किया खुलासा