Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम गंभीर की जगह रिकी पोंटिंग बनेंगे टीम इंडिया के नए कोच! पूर्व दिग्गज के दावे से क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 03:45 PM (IST)

    भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर बन चुके हैं। ऐसे में पूर्व दिग्गज ने टीम इंडिया कोच को लेकर बड़ा दावा कर सभी को हैरान कर दिया है। ...और पढ़ें

    गौतम गंभीर-रिकी पोंटिंग

    गौतम गंभीर-रिकी पोंटिंग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्हें जब पता चला था कि श्रेयस अय्यर टी20 टीम के कप्तान बने हैं, तो लगा था कि रिकी पोंटिंग अब हेड कोच बनेंगे। अय्यर लंबे समय से टी20 टीम से बाहर थे और आयरलैंड के खिलाफ कप्तान के तौर पर डेब्यू करने से पहले उन्होंने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट साल 2023 में खेला था।

    इसके बाद अय्यर ने कप्तान के तौर पर खुद को साबित किया और उनकी वापसी टीम में अब हो चुकी है। ऐसे में वॉन का मानना है कि अय्यर की वापसी के साथ उन्हें लगा था कि अब पोंटिंग टीम इंडिया के नए हेड कोच बनेंगे। उन्होंने इसका कारण पोटिंग और अय्यर के आईपीएल में कोच कप्तान के रूप में सफलता को बताया है। इस जोड़ी ने पंजाब को आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंचाया था और इसी को देखते हुए वॉन ने बड़ा बयान दिया है।

    माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान

    अजिंक्य रहाणे के साथ यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वॉन ने कहा, "जब मैंने पहली बार ये सुना तो लगा कि अब रिकी पोंटिंग कोच बनेंगे। वे दोनों एक जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं। वो बहुत ही अच्छे खिलाड़ी और बेहतरीन कप्तान हैं। इससे ये भी पता चलता है कि भारतीय क्रिकेट में कितनी गहराई है। आप उस कप्तान को भी बाहर कर देते हैं, जिसने आपको अभी-अभी टी20 विश्व कप में जीत दिलाई हो। मुझे नहीं लगता है कि ऐसा किसी और देश में होता होगा।"

    पूर्व इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले अय्यर के लिए ये शानदार अवसर है। उन्हें पता है कि इंग्लैंड दौरे पर उनके पास एक बेहतरीन टीम है। ये भी मानना पड़ेगा कि भारत इस सीरीज को जीतने के लिए प्रबल दावेदार है। वे हमेशा ही सीरीज जीतने के लिए प्रबल दावेदार होते हैं क्योंकि वो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम हैं। इंग्लैंड को उनसे मुकाबला करने के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।

    खबरें और भी

    भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज

    भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज 1 जुलाई से खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी। अय्यर की कप्तानी वाली टीम के पास बेहतरीन मौका है कि वे सीरीज में जीत हासिल करें।

    यह भी पढ़ें- 'टीम इंडिया ने सोचा ये पिकनिक है', भारत की हार के बाद भड़का पूर्व बल्लेबाज; श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को दिए ताने

    यह भी पढ़ें- 'मैं होता तो नहीं खिलाता' दूसरे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलना चाहिए मौका; पूर्व ओपनर ने ये क्या कह दिया