'भारत के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है', साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भड़की मिताली राज; हरमनप्रीत को लगाई जमकर फटकार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मिताली राज ने एक सलाह दी ...और पढ़ें

हरमनप्रीत कौर
HighLights
साउथ अफ्रीका महिला के खिलाफ भारत को मिली हार
टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
मिताली राज ने हरमनप्रीत कौर को दिया सलाह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही अब टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी अहम हो गया है। इसी को देखते हुए भारत की पूर्व बल्लेबाज मिताली राज का कहना है कि भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
मिताली का मानना है कि भारत को अपने बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव करना होगा। मिताली ने ये भी माना कि कप्तान हरमनप्रीत कौर को पांचवें नंबर पर बैटिंग नहीं करनी चाहिए। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को अफ्रीकी टीम ने 19.1 ओवरों में मारिजान काप के नाबाद 81 रनों की बदौलत हासिल कर लिया। इसी वजह से भारत के लिए अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला अहम हो गया है।
भारत के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं: मिताली राज
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद जियोस्टार पर बात करते हुए मिताली ने कहा, "भारत के लिए ये मैच निराशाजनक रहा। अगर टीम इंडिया मैच को जीतती, तो वे प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर होते। अब हमारे पास सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। ये मैच हमें जीतना चाहिए था क्योंकि आगे की राह मुश्किल है। बैटिंग ऑर्डर के नजरिए से देखें, तो हरमनप्रीत कौर को इतनी देरी से बल्लेबाजी करने आते हुए हमने बहुत कम देखा है। उन्हें चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए आना चाहिए।"
मिताली ने आगे कहा, "जेमिमा रोड्रिग्स पांचवें नंबर पर बैटिंग करने क लिए आ सकती हैं। पहले भी उन्होंने इस नंबर बल्लेबाजी की है और रन भी बनाए हैं। इस नंबर पर जब वे बैटिंग करने आएंगी, तो इसकी बहुत अधिक संभावना होगी कि स्पिनर्स गेंदबाजी कर रहे होंगे। ये उनकी मजबूत कड़ी भी है। वे कदमों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, रिवर्स स्वीप और स्कूप शॉट भी खेल सकती हैं। इससे उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।"
खबरें और भी
भारत के लिए क्यों राह है मुश्किल?
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 25 जून को खेलना है। इसके बाद वे 28 जून को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेंगी। टीम इंडिया के लिए दोनों मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को हराया था, जिसका उन्हें आत्मविश्वास होगा। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है, जिससे उनके 6 अंक हैं।
साउथ अफ्रीका के अगले दो मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड्स से हैं। ऐसे में उनके लिए बांग्लादेश की चुनौती थोड़ी कठिन हो सकती है। अगर अफ्रीकी टीम अपने दोनों मुकाबले जीतती है, तो भारत को भी दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इस वजह से टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच काफी अहम हो गया है।