'5000 रुपये लगाकर देखो', संजीव गोयनका क्यों करते हैं कप्तानों से इतनी बात? मोहम्मद शमी ने दिया मजेदार जवाब
लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने संजीव गोयनका का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि गोयनका क्रिकेट के प्रति बेहद जुनूनी हैं और खिलाड़ ...और पढ़ें
-1775043187049_m.webp)
आज पहला मैच खेलेगी लखनऊ टीम।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका पूर्व कप्तान केएल राहुल से और फिर IPL 2024 में हार के बाद मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत से बात करते हुए नजर आए। इसके वीडियो लगातार वायरल भी हुए। ऐसे में फैंस के बीच गोयनका की सख्त छवि बन गई है। फैंस का मानना है कि वह अपनी टीम से हमेशा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।
क्रिकेट के प्रति बेहद जुनूनी
लखनऊ के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने संजीव गोयनका का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि गोयनका क्रिकेट के प्रति बेहद जुनूनी हैं और खिलाड़ियों से अच्छी तरह बात करते हैं। शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में शमी ने कहा, "मेरी अब तक 2-3 मुलाकात हुई हैं, उन्होंने बहुत अच्छे से बात की। उन्होंने तर्क पर और टीम के बारे में बात की। कोई भी इंसान हो, जब अपनी टीम बनाने के लिए आप पर इतना इनवेस्ट करता है, इतना बड़ा अमाउंट भरता है, तो उसको उम्मीद होती है।"
पहले 2 सीजन अच्छा रहा प्रदर्शन
लखनऊ ने अपने पहले दो सीजन 2022 और 2023 में प्लेऑफ में जगह बनाई। 2024 और 2025 में फ्रेंचाइजी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। शमी ने कहा, "अगर गोयनका जी इतने पजेसिव हैं हमारे लिए, तो कोई गलत नहीं है। वो अगर आपसे उम्मीद रखते हैं कि मेरा प्लेयर बेस्ट हो। बहुत सारे मीम्स भी बने हैं, बहुत सारी चीजें बनी हैं जो सही नहीं हैं। आप किसी सामान्य इंसान को लेकर आओ। 5000 रुपये लगाकर देखो किसी चीज में, 10 बार दिल धड़कता है कि 5000 डूब न जाएं।"
शमी का प्रदर्शन
मोहम्मद शमी 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 119 मैच में 133 विकेट चटकाए हैं। 4/11 लीग में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिया है। उन्होंने कहा, "एक आदमी इतनी रकम लगाकर बैठा है। वो आपसे हर छोटी सी चीज की उम्मीद करेगा जिससे उसे खुशी मिले और वो चीज जायज है। अगर सामने वाला आपसे कोई बात करना चाहता है, तो आपको बात करनी चाहिए। किसी चीज को अगर वो चर्चा करना चाहता है, तो आपको तरीके से डिसकस करना चाहिए। मैं इन चीजों में बहुत ओपन हूं। गोयनका जी से मैंने जितनी भी बात की, मुझे अच्छा लगा।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।