'मैं संन्यास ले लूंगा जब...', Mohammed Shami ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी; अजीत अगरकर को दिया ये कड़ा संदेश
Mohammed Shami Retirement: अजीत अगरकर द्वारा लगातार नजरअंदाज किए जा रहे मोहम्मद शमी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह क्रिके ...और पढ़ें

Mohammed Shami ने रिटायरमेंट को लेकर क्या कहा?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mohammed Shami Retirement: भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC Final के दौरान खेला था। अब तक शमी भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 229, 206 और 26 विकेट क्रमश: लिए हैं।
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में गेंद से कहर मचाने वाले शमी टीम इंडिया में अपनी जगह गंवा चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान खेला था। वहीं, आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 2 फरवरी 2025 को खेला था। टेस्ट में खेले हुए तो उन्हें 3 साल बीत चुके हैं।
Mohammed Shami ने अपने संन्यास को लेकर क्या कहा?
दरअसल, द शुभांकर मिश्रा शो में शमी ने अचानक रिटायरमेंट लेने की चल रही अटकलों को खारिज किया। उन्होंने अपने संन्यास पर कहा,
जब मैं थक जाऊंगा, मैं उस दिन खेल छोड़ दूंगा, लेकिन अभी मैं रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं, क्योंकि ऐसी सोच आपको पीछे खींचती है। अगर ये विचार आपके मन में आता है तो इसका मतलब है कि आप बोर हो गए हैं और मैंने यह पहले भी कहा है जिस दिन मैं सुबह उठूंगा और यह तय करूंगा कि मैं बोर हो गया हूं, उसी दिन मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा। तो हां, जिस दिन मुझे आलस आएगा या मैं बोर हो जाऊंगी, मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा।
मोहम्मद शमी
🗣️ Mohammad Shami : I am not even thinking of retirement right now because such thoughts pull you down. I’ll leave cricket the day I wake up and decide to get bored. But neither am I bored nor am I lazy. I am enjoying. pic.twitter.com/1dFlCB55nQ
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 31, 2026
🚨LACK OF PR COULD BE A SELECTION REASON - SHAMI🚨
— Sam (@Cricsam01) March 31, 2026
He Said🎙️- Even after strong IPL records, people still don’t consider him a proper T20 bowler.
He highlighted his 130+ wkts & Purple Cap. Shami hinted lack of PR could be reason behind selection bias🤯pic.twitter.com/WSSyGQXHvN
परफॉर्मेंस पर फोकस, न की सेलेक्ट नहीं होने पर
बीसीसीआई सेलेक्टर्स द्वारा लगातार नजरअंदाज होने के बाद शमी ने कहा कि उनका फोकस है कि वह अपने परफॉर्मेंस पर कैसे ध्यान दें सकते हैं। वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा है, जो कि पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल थे। स्टार पेसर ने कहा,
बतौर गेंदबाज मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा। मैं अपनी सभी जिम्मेदारी निभाऊंगा और अपनी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। बाकी, मैं अपनी किस्मत तो नहीं बदल सकता। मैं सिर्फ अपने रवैये और पक्के इरादे से ही अपना योगदान दे सकता हूं।
मोहम्मद शमी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।