Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार 4 हार से पंजाब किंग्‍स के खेमे में मची खलबली, फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर लगाई ये गुहार

    Updated: Wed, 13 May 2026 04:36 PM (IST)

    पंजाब किंग्‍स को पिछले 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 19वें सीजन के पहले 7 मैच में हार मुंह नहीं देखने वाली पंजाब 13 अंकों के साथ प्‍वाइंट्स टेब ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    प्रीति जिंटा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जीत की झड़ी लगाने के साथ आईपीएल 2026 का श्रीगणेश करने वाली पंजाब किंग्‍स को पिछले 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 19वें सीजन के पहले 7 मैच में हार मुंह नहीं देखने वाली पंजाब 13 अंकों के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।

    मैदान पर जीत को तरसी पंजाब के प्‍लेयर्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं। इनमें प्‍लेयर्स की फिटनेस, अनुशासन और टीम कल्‍चर पर सवाल उठाए गए। इससे फ्रेंचाइजी की नींद उड़ रखी है।

    कुछ मीडिया रिपेार्ट्स में दावा किया गया कि पंजाब के सलामी बल्‍लेबाज प्रभसिमरन सिंह का वजन पिछले कुछ हफ्तों में करीब 10 किलो तक बढ़। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कुछ प्‍लेयर ट्रेनिंग सेशन मिस कर रहे हैं। टीम बस में नहीं जा रहे हैं। टीम के प्रदर्शन पर इसका असर पड़ा है।

    पंजाब ने की पोस्‍ट

    मंगलवार देर रात पंजाब किंग्स ने एक बयान जारी किया। पंजाब किंग्‍स ने एक्‍स पर लिखा, 'आलोचना, हंसी-मजाक और राय खेल का हिस्सा हैं। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए झूठी कहानियां और मनगढ़ंत बातें फैलाना खेल का हिस्सा नहीं है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि ध्यान आकर्षित करने या लोकप्रियता पाने के लिए गलत जानकारी फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लें।'

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-05-13 at 16.32.39

     पंजाब किंग्‍स का प्रदर्शन

    • गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया।
    • चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 5 विकेट से मात दी।
    • कोलकाता के साथ मैच बेनतीजा रहा।
    • सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से शिकस्‍त दी।
    • मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से पराजित किया।
    • लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से पटखनी दी।
    • दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 6 विकेट से धुल चटाई।
    • राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पंजाब को 6 विकेट से हराया।
    • गुजरात टाइटंस ने पंजाब को 4 विकेट से हराया।
    • सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया।
    • दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पंजाब को 3 विकेट से हराया।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: कभी डांट खाकर बेमन से गेंदबाजी सीखी, अब बल्लेबाजों की आफत बने Madhav Tiwari

    यह भी पढ़ें- धर्मशाला में IPL मैच खेलने पहुंची MI पलटन, रोहित शर्मा की झलक पाने के लिए फैन का जोश हाई