Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ऐसे फ्री में नहीं दे सकते', टीम इंडिया की कैप की इज्जत बचाने के लिए अश्विन ने की खास अपील; इस बात से किया इनकार

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:17 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि टीम इंडिया की कैप की इज्जत की जानी चाहिए और इसे ऐसे ही हर किसी को नहीं देना चाहिए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में से लगातार सामने आ रहे टैलेंट को देखते हुए कई बार ये बात उठती है कि भारत एक साथ अपनी दो-तीन टीम उतार सकता है। इसी के चलते हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि इस साल के अंत में भारत व्यस्त शेड्यूल के चलते अलग-अलग टीमें अलग-अलग सीरीजों में उतार सकता है। इस बात से भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नाराज हैं।

    अश्विन ने भारतीय टीम के बंटवारे की बात को सिरे से खारिज किया है और कहा कि टीम इंडिया की कैप की इज्जत बनाए रखनी चाहिए और ऐसे ही इसे बांटना नहीं चाहिए क्योंकि इसे पहनना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

    'क्या रहेगी इज्जत'

    भारत की अलग-अलग टीमें उतारने की बात इसलिए की जा रही है क्योंकि सितंबर में एशियन गेम्स के साथ-साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज भी है। एशियन गेम्स 19 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच खेले जाने हैं तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की शुरुआत छह अक्टूबर से हो रही है।

    अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "अगर ऐसा होता है तो इंडिया कैप की वेल्यू क्या रहेगी? इसकी इज्जत क्या रहेगी? आप भारत की कैप पहनते हैं तो गर्व का पल होता है। आप कई सारे लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और हर कोई भारतीय क्रिकेट को देखता है।"

    फ्री में नहीं दे सकते

    अश्विन ने कहा कि अगर मकसद युवा खिलाड़ियों को मौका देना है तो इंडिया-ए टीम के टूर सही विकल्प है। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम की कैप की वेल्यू होनी चाहिए। अगर आप उन्हें मौका देना चाहते हैं तो उन्हें इंडिया-ए के टूर पर भेजें। आप इंडिया की कैप को फ्री में नहीं दे सकते। इसकी इज्जत की जानी चाहिए।"

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे नहीं, ये बल्लेबाज है भारत का भविष्य; अश्विन ने बताया दोनों से एक कदम आगे

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को कैसे करें आउट? इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने बता दिया पूरा प्लान