Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे नहीं, ये बल्लेबाज है भारत का भविष्य; अश्विन ने बताया दोनों से एक कदम आगे

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 05:41 PM (IST)

    भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बल्लेबाज को वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे दोनों से आगे रखा है और उनकी जमकर तारीफ की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रविचंद्रन अश्विन ने की पंजाब के बल्लेबाज की तारीफ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में इस समय एक नाम सभी की जुबान पर है। ये खिलाड़ी है वैभव सूर्यवंशी। उनके बाद आने वाली पीढ़ी में अगर किसी का नाम सामने आ रहा है तो वह हैं आयुष म्हात्रे। दोनों ने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी है और इसलिए इन दोनों को भारत का भविष्य माना जा रहा, लेकिन रविचंद्रन अश्विन को एक बल्लेबाज दोनों से एक कदम आगे लगता है। इस बल्लेबाज का नाम है प्रियांश आर्या।

    प्रियांश ने पिछले सप्ताह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 37 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली थी। पिछले सीजन ही उन्होंने अपना पहला आईपीएल खेला था और 475 रन ठोकते हुए बता दिया था कि वह किस प्रतिभा के धनी है। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा भी किया है।

    इस बात से हैं प्रभावित

    अश्विन ने कहा कि वैभव और आयुष दोनों शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन प्रियांश उनसे एक कदम आगे हैं क्योंकि उनमें प्रभाव डालने वाली पारियां खेलने की काबिलियत है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "किसी को ऊपर-नीचे लाने का नहीं, मगर ये जो प्रियांश आर्या है ना, जितना आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी हैं उनसे एक कदम आगे मुझे लग रहा है। मैं तुलना नहीं कर रहा हूं। ये बड़े रन बना लेता है। उसके पास ज्यादा शॉट्स हैं।"

    अभी तक प्रियांश ने पांच मैचों में 248 की स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं जिसमें 11 गेंदों पर 39 रनों की पारी भी शामिल है। ये पारी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली थी।

    प्रभसिमरन सिंह के साथ जमी जोड़ी

    प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह पंजाब की टीम का अहम हिस्सा हैं। ये दोनों पंजाब के लिए ओपनिंग करते हैं और इस जोड़ी ने काफी प्रभाव छोड़ा है। ये जोड़ी काफी आक्रामक खेलती है और पिछले सीजन टीम को फाइनल में ले जाने की अहम वजहों में से रही थी।

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को कैसे करें आउट? इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने बता दिया पूरा प्लान

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर हुए Ayush Mhatre, CSK में उनकी जगह लेने के लिए ये 5 धाकड़ प्लेयर्स हैं सबसे बड़े दावेदार