15 फरवरी को होगा IND vs PAK मैच? पाकिस्तान के 'बहिष्कार' पर Rajeev Shukla ने साफ की तस्वीर
Rajeev Shukla on IND vs PAK: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसी ...और पढ़ें

Rajeev Shukla ने IND vs PAK मैच पर क्या कहा?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rajeev Shukla on IND vs PAK Match: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उन खबरों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बैक-चैनल वार्ताओं के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से मैच बहिष्कार फैसले पर यू-टर्न लेने की तैयारी में है।
इस मामले में PCB ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ फिर से बातचीत शुरू की है। इस पूरे विवाद और संभावित बदलाव पर शुक्ला ने बीसीसीआई का रुख स्पष्ट करते हुए स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि आईसीसी जो फैसला लेगा, हम वो मानेंगे।
Rajeev Shukla ने IND vs PAK मैच पर क्या कहा?
दरअसल, पाकिस्तानी सरकार ने टीम को भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की मंज़ूरी दे दी थी। हालांकि, उसने टीम को निर्देश दिया था कि 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप मैच में भारतीय टीम के खिलाफ मैदान पर न उतरें, लेकिन पाकिस्तान सरकार के भारत से मैच बॉयकॉट फैसले के बाद ऐसी खबरें भी आई हैं कि यू-टर्न संभव है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मैच खेला जा सकता है। इन सबके बीच, BCCI के उरपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और फैसला ICC पर छोड़ दिया है।
जब पीसीबी के बॉयकॉट फैसले पर फिर से सोचने की खबरों के बारे में शुक्ला से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा,
मैं इन सभी मुद्दों पर कोई कमेंट नहीं करूंगा, न ही BCCI की तरफ से कोई कमेंट करूंगा। सब कुछ ICC को सौंप दिया गया है। ICC जो भी फैसला या जजमेंट देगा, हम उसका पालन करेंगे। हमने ये मामला पूरी तरह से ICC को सौंप दिया है।
राजीव शुक्ला
ICC और PCB के बीच लाहौर में हुई मीटिंग
8 फरवरी 2026 को ICC के डायरेक्टर इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से बातचीत के लिए लाहौर पहुंचे थे, जहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी मौजूद रहे। तीनों ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुलाकात की, जिससे ये माना जा रहा है कि भारत-पाक मैच पर आखिरी फैसला लिया गया होगा।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिसमें बिना वेरिफाई की गई जानकारी का हवाला दिया गया है, PCB ने कुछ मांगें रखी हैं। जैसे कि- बोर्ड ICC रेवेन्यू में अपना हिस्सा बढ़ाना चाहता है, भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट फिर से शुरू करना चाहता है, और साथ ही हैंडशेक पॉलिसी को भी लागू करवाना चाहता है। दोनों पक्ष समाधान ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं और बैक-चैनल बातचीत चल रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।