Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आप मुझे चाहो तो गाली भी दे सकते हैं', चेन्नई की लगातार दो हार के बाद आगबबूला हुए रविचंद्रन अश्विन

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 05:49 PM (IST)

    सीएसके को आईपीएल 2026 के अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन का गुस्सा चेन्नई पर फूटा है और उन्होंने जमकर ख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रविचंद्रन अश्विन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। उन्हें अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद चेन्नई के लिए खेल चुके पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गुस्से में आ गए। अश्विन सीएसके की हालत को देखकर काफी दुख हुआ और उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई।

    अश्विन का मानना है कि चेन्नई की टीम कभी काफी मजबूत हुआ करती थी। आज इसकी हालत देखकर बहुत निराशा हो रही है। पूर्व भारतीय स्पिनर को इस बात से निराशा हुई कि टीम के खिलाड़ियों का मनोबल 15वें ओवर तक गिर चुका था। उनका मानना है कि टीम को इस तरह से देखना काफी दर्दनाक था।

    रविचंद्रन अश्विन CSK की हार पर दिखे निराश

    अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "मुझे माफ करना मैं किसी भी खिलाड़ी पर दोष नहीं दे रहा हूं। मैदान से आपको कभी-कभी देखना मुश्किल होता है। आपको पता है कि ये टीम किसी समय कैसी हुआ करती थी? इस मैच में कमेंट्री करते हुए मुझे ऐसा महसूस हुआ। लोग कुछ भी कहें, मुझे किसी की परवाह नहीं है। आप मुझे जज कर सकते हैं, चाहे जितनी गाली दें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे लिए चेन्नई गर्व की बात है।"

    अश्विन ने आगे कहा, "आप मेरे बारे में कुछ भी सोचें, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है। मैंने आज इस टीम को देखा, तो 15वें ओवर तक खिलाड़ियों का मनोबल गिर चुका था। इस तरह से टीम का हाल देखना बहुत दर्दनाक था। खिलाड़ियों के पास अनुभव नहीं है और उनकी शारीरिक भाषा पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा था।"

    टीम को करना होगा सुधार: अश्विन

    अश्विन का मानना है कि टीम के साथ एमएस धोनी का न होना उनकी मानसिकता पर असर पड़ा है। धोनी पिंडली की चोट के कारण पहले कुछ मैचों से बाहर हैं। पूर्व खिलाड़ी को यकीन है कि ये टीम शीर्ष में अपनी जगह बना सकती है। उन्होंने कहा, "अपने पुराने कल्चर को वापस लाओ। मुझे अभी भी विश्वास है कि यह टीम शीर्ष में अपनी जगह बना सकती है। उन्हें बस कुछ चीजें सही करने की जरूरत है। टीम के लिए आज धोनी मैदान पर नहीं थे, अगर वे होते, तो ऐसी हालत नहीं होती।"

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: क्या है CSK की सबसे बड़ी चिंता? गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट को बताई कमी, कोच ने फिनिशरों को लेकर दिया बड़ा बयान

    यह भी पढ़ें- DC vs MI: दिल्ली के घर में घुसकर रोहित शर्मा ने की तोड़फोड़, एमएस धोनी को पीछे छोड़ नाम किया बड़ा रिकॉर्ड