India vs Pakistan: भारत से क्यों हार गई पाकिस्तान टीम? अश्विन ने बताई सबसे बड़ी गलती
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस मैच में भार ...और पढ़ें
-1771255784759_m.webp)
61 रन से हारी पाकिस्तान टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की जमकर आलोचना हो रही है। रविवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी।
अब भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने टॉस को मैच का निर्णायक मोड़ बताया। अश्विन का मानना था कि टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान द्वारा पहले गेंदबाजी करने के फैसले ने भारत को उस पिच पर निर्णायक बढ़त दिला दी।
इसलिए मैच हार गया पाकिस्तान
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा, "टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला करके पाकिस्तान मैच हार गया। हमने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का मैच देखा था। ऑस्ट्रेलिया को 170 रन बनाने में भी मुश्किल हुई थी। जब हम आईपीएल मैच देखते हैं तो टीमें आसानी से जीत जाती हैं, अगर उन्हें आखिरी 10 ओवरों में 100 रन चाहिए हों। इस विश्व कप में ऐसा नहीं हो रहा है।"
भारत 100 गुना बेहतर
पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा, "प्रेमदासा स्टेडियम में 10 ओवरों में 100 रन का पीछा करना नामुमकिन है। जिस तरह से पाकिस्तान दबाव का सामना करता है, उस मामले में भारत उससे 100 गुना बेहतर है। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान उस स्तर पर है। सच कहूं तो सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की रणनीति बेहतर हुई है। लेकिन आगा के पहले ओवर के बाद शाहीन अफरीदी को लाना एक बहुत बड़ी गलती थी।"
आंकड़े सच्चाई बताते हैं
अश्विन ने कहा, "आपने अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। हमने प्रीव्यू में देखा कि ईशान किशन बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ कितने खतरनाक हैं। मुझे लगता है कि क्रिकेटरों को यह समझाने की जरूरत है कि यही आपका मैच-अप है। आंकड़े सच्चाई बताते हैं। जब आप कहते हैं कि ईशान बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं, तो वे वाकई कर रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि उन्हें बाएं हाथ से गेंदबाजी न करें, लेकिन उन्हें कुछ अलग करना चाहिए। अगर शाहीन की जमकर पिटाई हो रही थी तो मैं उन्हें बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ राउंड द विकेट गेंदबाजी करते देखना चाहता था। उन्होंने ऐसा नहीं किया। दूसरा ओवर सैम अयूब को करना चाहिए था।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।