RR vs LSG: 'गुजरात की शिक्षा मंत्री के नाम…', Ravindra Jadeja ने मैच जिताकर पत्नी रिवाबा को दिया खास तोहफा
लखनऊ के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा ने अपना 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को समर्पित किया। ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ravindra Jadeja Statement: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद अपना 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड पत्नी रिवाबा जडेजा को समर्पित किया।
Jadeja ने पत्नी रिवाबा को समर्पित किया अवॉर्ड
दरअसल, रिवाबा गुजरात की शिक्षा मंत्री हैं। लगातार दो हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी राजस्थान रॉयल्स के लिए जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। जहां एक समय 77/5 पर संघर्ष कर रही राजस्थान टीम को उन्होंने नाबाद 43 रन की नाबाद पारी खेलकर संभाला।
इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने लखनऊ की खतरनाक जोड़ी मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के बीच साझेदारी तोड़ी। जडेजा ने पूरन को 22 रन पर आउट कर मैच का रुख पलट दिया। इस तरह राजस्थान की टीम ने लखनऊ के खिलाफ मैच 40 रन से जीता।
मैच में पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम ने 159 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में 18 ओवर में लखनऊ की टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई।
दो साल बाद जीता अवॉर्ड
दो साल बाद IPL में पहला 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने के बाद जडेजा ने भावुक होकर कहा, "अच्छा लग रहा है, मैन ऑफ द मैच जीतकर। मैं ये अवॉर्ड गुजरात की शिक्षा मंत्री, जो मेरी पत्नी हैं, को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने कल ही कहा था कि मैं अच्छा करूंगा और मैंने कर दिखाया।"
इसके अलावा पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जडेजा ने पिच को लेकर बताया, "विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था क्योंकि गेंद सीम और स्विंग हो रही थी। मैं ज्यादा से ज्यादा देर तक टिकना चाहता था। T20 में आप कभी नहीं जानते, आखिरी ओवर में रन बना सकते हैं और हमने वही किया।"
IPL 2026 Points Table
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को हराकर आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। आरआर की टीम ने मौजूदा सीजन में 7 में से 5 मैच में जीत हासिल की और दो मैच में उसे हार झेलनी पड़ी। वहीं, लखनऊ की टीम ने मौजूदा सीजन में 7 में से केवल दो ही मैच अभी तक जीते है और वो अंक तालिका में 9वें पायदान पर मौजूद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।