Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अभी तक बात नहीं हुई...', MS Dhoni को लेकर रवींद्र जडेजा ने क्यों कहा ऐसा? गन सेलिब्रेशन का भी बताया राज

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 02:59 PM (IST)

    RR vs CSK: रवींद्र जडेजा ने अपनी पूर्व टीम सीएसके के खिलाफ दो विकेट लेने के बाद किया बड़ा खुलासा। उन्होंने बताया कि क्यों आखिर मैच से पहले धोनी से उनकी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एमएस धोनी से क्यों जडेजा की नहीं हुई बात?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर हर किसी का दिल जीत लिया। 

    सीएसके के खिलाफ आरआर की 8 विकेट से जीत में उन्होंने अहम योगदान दिया। मैच विनिंग स्पेल के बीच उन्होंने पूर्व टीम सीएसके के साथी खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर जो बयान दिया, उसने खूब सुर्खियां बटोरी। 

    MS Dhoni को लेकर क्या बोले जडेजा?

    दरअसल, सीएसके के खिलाफ मैच में जडेजा ने 3 ओवर के कोटे में 18 रन देकर दो विकेट लिए और उन्होंने सीएसके के मिडिल ऑर्डर को खूब परेशान किया। उन्होंने 127 रन पर सीएसके को रोकने में मदद की और आरआर की टीम ने 12.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम की ओर से युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन की सेंसेशन पारी खेली।

    राजस्थान की जीत के बाद जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए जडेजा ने ये खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पूर्व टीम का सामना करने से पहले एमएस धोनी से बात नहीं की। इस दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा,

     

     

    बात नहीं हुई, क्योंकि माही भाई फोन बंद रखते हैं। बात नहीं हुई, पर जब भी मैं मिलूंगा माही भाई से तो खूब सारी बातें करूंगा। उनके इस बयान से धोनी और उनके बीच गहरे रिश्ते के बारे में पता चला।

    -

    रवींद्र जडेजा

    अगर बात करें मैच की तो दोनों टीमों ने सीजन से पहले अपने स्टार खिलाड़ियों की अदला-बदली की थी। रवींद्र जडेजा अब राजस्थान के लिए खेल रहे हैं, जबकि संजू सीएसके की ओर से खेलने उतरे। इस मैच में जडेजा का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने पहले ही ओवर में सरफराज खान और शिवम दुबे के अहम विकेट लेकर चेन्नई की कमर तोड़ दी।

    दूसरी ओर, सैमसन का सीएसके के लिए पदार्पण कुछ खास नहीं रहा। 2020 के बाद ये पहला मौका था, जब संजू आईपीएल के पहले मैच में बिना अर्धशतक लगाए आउट हुए। संजू 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीम होकर बाहर निकली और उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया। मैच में सीएसके ने 127 रन बनाए। जवाब में आरआर की टीम ने 12.1 ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया।

    जडेजा ने गन सेलिब्रेशन पर क्या कहा?

    मैच में दो विकेट लेने के साथ जडेजा ने ‘GUN सेलिब्रेशन’ की वजह से भी महफिल लूट ली। शिवम दुबे को आउट करने के बाद उन्होंने अपने इस जश्न के पीछे का राज बताया। जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और अनिल कुंबले ने जियो हॉटस्टार पर कमेंट्री पैनल पर उनसे सवाल पूछा कि क्या ये नया जश्न है? इस पर जडेजा ने कहा, 

     

    ये मैं सीएसके से जब खेलता था, तब मैं ये जश्न मनाता था। मैंने सोचा था कि जारी रखा जाए। दुबे का मुझे पता था कि वो स्पिनरों को पहली गेंद से मारने को सोचता है। मेरे दिमाग में कहीं न कहीं था लेकिन साथ ही वो भी सोच रहा था कि अगर उसका विकेट जाता तो सीएसके का मिडिल ऑर्डर खाली हो जाता।

    -

    जडेजा

    जडेजा ने साथ ही कहा कि उन्हें पिंक कलर पसंद आ रहा है। पीला थोड़ा पुराना लगने लगा था, लेकिन वह तो बस मजाक में ये कह रहे हैं। उन्होंने ये कहा कि सीएसके जैसी टीम को छोड़ना, जहां वह 12-13 साल खेले, शुरू में मुश्किल था। उनके लिए ये काफी इमोशनल पल है, लेकिन उन्होंने खुद को समझाया कि इस तरह के बदलाव भी सफर का हिस्सा होते हैं। अंत में जडेजा बोले कि अच्छी बात यह थी कि अब मैं उस टीम के साथ हूं जहां मैंने अपना पहला IPL खिताब जीता था।

    यह भी पढ़ें- RR vs CSK Highlights: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी का तूफान, राजस्थान ने चेन्नई को दी पटखनी

    यह भी पढ़ें- RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने निकाला चेन्नई का दम, 'पराग युग' में राजस्थान का जीत के साथ आगाज