'तुम तो ऐसे मर जाओगे', दर्द से जूझ रहे क्रुणाल पांड्या पर पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा हड़कंप
मुंबई इंडियंस के खिलाफ रायपुर में क्रुणाल पांड्या ने कमाल की पारी खेली। वे इस पारी के दौरान ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे। ...और पढ़ें

क्रुणाल पांड्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में ऑलराउंडर क्रुणाल ने कमाल की पारी खेली और बेंगलुरु को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई। उनकी ये पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि वे बल्लेबाजी के दौरान ऐंठन से जूझ रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने अर्धशतक लगाया और बेंगलुरु को ऐसी स्थिति में पहुंचाया, जहां से वे मुकाबला अपने नाम कर सकें। उनके जुझारूपन को देखते हुए चेन्नई के पूर्व क्रिकेट सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने बड़ा बयान दिया है।
बद्रीनाथ ने उनके दर्द को देखते हुए उनके मरने तक की बात कह दी। मुंबई के खिलाफ एक समय आरसीबी संघर्ष कर रही थी। एक छोर पर पांड्या जमे हुए थे लेकिन दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिर रहे थे। उन्होंने समय-समय पर बाउंड्री लगाई और बेंगलुरु को मुकाबले में बनाए रखा। पांड्या 46 गेंदों पर 73 रन बनाकर आउट हुए।
क्रुणाल पांड्या को हो रही थी ऐंठन
रविवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में पांड्या ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे। वे रन भी नहीं ले पा रहे थे और इसी वजह से बड़े शॉट्स लगाने की तरफ ही देख रहे थे। क्रुणाल ने खड़े-खड़े कई शॉट्स खेले। वे खेलते समय कई बार जमीन पर गिर रहे थे लेकिन ऑलराउंडर ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाई। पांड्या भले ही मैच खत्म नहीं कर सके लेकिन उनकी पारी से आरसीबी ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बना ली थी।
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का बड़ा बयान
मैच के दौरान, जब पांड्या क्रैंप्स यानी ऐंठन से जूझ रहे, तो चेन्नई के लिए खेलने वाले पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने तमिल भाषा में कमेंट्री के दौरान हैरान करने वाला बयान दिया। उनकी ये प्रतिक्रिया उस समय आई, जब पांड्या को दर्ज में देखकर एमआई के विकेटकीपर रयान रिकल्टन उनकी मदद करने के लिए आए। उन्होंने कहा, "उनके पैरों में पहले से ही ऐंठन थी। ऐसा लग रहा था कि जैसे विरोधी टीम ने कहा हो कि अरे तुम ऐसी ऐंठन से मर जाओगे लेकिन फिर भी कोई बात नहीं।"
खबरें और भी
क्रुणाल का बड़ा खुलासा
मैच के बाद अपनी चोट पर बात करते हुए पांड्या ने कहा, "बाद में ऐंठन बहुत ही ज्यादा दर्दनाक हो गई थी। मुझे दोनों पैरों में ऐंठन महसूस हो रही थी लेकिन मैंने भी ठान लिया था कि मैं हार नहीं मानूंगा। मैं इस दर्द ले लड़ूंगा और टीम के लिए जितना योगदान दे सकता हूं, उतना योगदान दूंगा।"
"Let him die of cramps on the ground" says former cricketer S Badrinath while doing Tamil commentary during the RCB MI game. How is this being tolerated, how's this funny? pic.twitter.com/qy8X7jXd73
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) May 11, 2026
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।