Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CSK vs LSG: हार के बाद गुस्‍से में नजर आए लखनऊ के कप्‍तान, ऋषभ पंत ने बताया कहां हो गई चूक

    Updated: Sun, 10 May 2026 09:20 PM (IST)

    उर्विल पटेल की फिफ्टी की बदौलत चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने रविवार को चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से मात दी। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    ऋषभ पंत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। उर्विल पटेल की फिफ्टी (65) की बदौलत चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने रविवार को चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से मात दी। मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे। 204 रन के टारगेट को चेन्‍नई ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया। हार के बाद लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत ने इसके कारण गिनाए। इसके अलावा पंत ने उर्विल पटेल और जोश इंग्लिस की तारीफ की।

    सब कुछ प्‍लान के अनुसार चल रहा था

    ऋषभ पंत ने कहा, "यह मुकाबला वाकई में बेहद रोमांचक रहा। हमारी योजना बिल्कुल साफ थी। हमने अभ्यास के दौरान यह तय किया था कि पावरप्ले के दौरान हम विपक्षी टीम पर पूरा दबाव बनाएंगे। शुरुआत में सब कुछ हमारी योजना के अनुसार ही चल रहा था, लेकिन टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में समय बहुत जल्दी हाथ से निकल जाता है।"

    हमने कई महत्वपूर्ण कैच छोड़े

    खराब फील्डिंग को लेकर उन्होंने कहा, "टी20 क्रिकेट में अगर आपको जीतना है, तो फील्डिंग का लेवल हाई होना चाहिए। हमने कई महत्वपूर्ण कैच छोड़े। हालांकि, हार का ठीकरा किसी एक चीज पर फोड़ना मुश्किल है। यह सच है कि उन मौकों को भुनाना जरूरी था। फिर भी, जिस तरह से हमारी टीम ने अंत तक हार नहीं मानी और वापसी का जज्बा दिखाया, वह काबिले तारीफ है।"

    उर्विल की तारीफ की

    पंत ने उर्विल की बल्लेबाजी की तुलना अपनी टीम के खिलाड़ी इंग्लिस से करते हुए कहा, "उर्विल ने आज चेन्नई के लिए वैसी ही पारी खेली, जैसी उम्मीद हम इंग्लिस से करते हैं। पावरप्ले में किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदारी उठानी होती है और आज उर्विल ने वह बखूबी किया। दूसरी ओर चेन्नई की टीम ने मैच के नाजुक मोड़ों पर हमसे ज्यादा धैर्य दिखाया।"

    खबरें और भी

    मार्करम को दिया आखिरी ओवर

    पंत ने आखिरी ओवर शाहबाज अहमद की बजाए एडेन मार्करम से कराया। इसको लेकर हुए सवाल पर लखनऊ के कप्‍तान ने कहा, आपको उस खिलाड़ी पर भरोसा जताना ही पड़ता है जो दबाव के क्षणों में विरोधी पर हावी हो सके। उन्होंने मार्करम का उदाहरण देते हुए कहा कि अनुभव हमेशा टीम के काम आता है और कठिन परिस्थितियों में सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा करना ही सही नेतृत्व है।

    यह भी पढ़ें- कप्‍तान नहीं होते तो प्‍लेइंग 11 में नहीं बनती जगह, IPL 2026 में इन 5 कैप्‍टन ने दुखाया फैंस का दिल

    यह भी पढ़ें- CSK vs LSG: Urvil Patel के तूफानी में उड़ी लखनऊ, हार के साथ प्‍लेऑफ की रेस से हुई बाहर