'हम यहां सिर्फ हिस्सा लेने नहीं...', इंग्लैंड की धड़कने बढ़ाने के बाद नेपाली कप्तान ने साफ किए इरादे, सभी टीम हो जाएं सावधान
टी20 विश्व कप 2026 के 5वें मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जैकब बेथेल (55) और हैरी ...और पढ़ें

नेपाल ने दिखाया कमाल का खेल।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के 5वें मुकाबले में रविवार को कांटे की जंग देखने का मिली। आखिरी गेंद तक मैच कोई भी करवट बदल सकता था। हालांकि, बाजी इंग्लैंड ने मारी और नेपाल को 4 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जैकब बेथेल (55) और हैरी ब्रूक (53) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए थे।
जवाब में नेपाल टीम 180 रन तक ही पहुंच सकी। लोकेश बम ने अंत तक संघर्ष किया और वह 20 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी। हालांकि, सैम करन ने कसी हुई गेंदबाजी की और 5 रन ही दिए। मैच के बाद नेपाल के कप्तान रोहित पोडेल ने साफ कर दिया कि वह सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए हैं।
प्लेयर्स पर गर्व है
हार के बाद नेपाल के कप्तान रोहित पोडेल ने कहा, "मुझे लगता है लड़कों ने अपना पूरा जोर लगा दिया। मुझे उन पर बहुत गर्व है। जब हम इस विश्व कप में आए थे, तब हमें पूरा भरोसा था। हम यहां सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए थे। नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हमने हर क्षेत्र में 100% प्रयास किया।"
सैम करन की तारीफ की
रोहित ने कहा, "आखिरी ओवर में सैम करन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हम इसमें सुधार करेंगे। हम सोच-समझकर खेल रहे थे। हम आखिरी कुछ ओवरों में 10 रन प्रति ओवर की रफ्तार से बचाना चाहते थे। आदिल राशिद का सामना करना कोई योजना नहीं थी, बस हो गया। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे। एक टीम के रूप में हमें अपना 100% देना होगा।"
फैंस के सपोर्ट को लेकर रोहित ने कहा, वे बहुत जोशीले हैं। पूरा काठमांडू, नेपाल हमें समर्थन देने आया था। मुझे लगता है कि पूरा नेपाल हम पर गर्व करेगा। नेपाल अपने अगले मैच में इटली से टकराएगी। 12 फरवरी को यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।