'अगर Rohit Sharma का फॉर्म बना रहा तो...' पूर्व कप्तान ने Mumbai Indians के लिए कर दी बड़ी भविष्यवाणी
रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 84 रन की शानदार पारी खेली। पूर्व कप्तान ने रोहित शर्मा के अच्छे फॉर्म के बारे में बात करते हुए अन्य टीमों ...और पढ़ें

रोहित शर्मा (Pic Credit- IPL.com)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने हैमस्ट्रिंग की चोट से लौटने के बाद गजब का फॉर्म दिखाया और मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में तीसरी जीत दिलाई। हिटमैन ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम पर लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 84 रन की मैच विनिंग पारी खेली।
रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान छह चौके और सात छक्के जड़े। रोहित शर्मा के शानदार फॉर्म से पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर काफी प्रभावित हैं। गावस्कर ने कहा कि अगर रोहित शर्मा का यह फॉर्म जारी रहा तो मुंबई इंडियंस की टीम अन्य टीमों के प्लेऑफ का समीकरण बिगाड़ सकती है।
रोहित का बल्लेबाजी पर ध्यान
सुनील गावस्कर ने जिओ स्टार एक्सपर्ट के रूप में रोहित शर्मा की वापसी पर अपने विचार रखे। प्रसारण चैनल के अमूल क्रिकेट लाइव शो में बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा, 'मैंने पिछले साल से रोहित शर्मा को खेलते देख रहा हूं। भारत की सीमित ओवर टीम और आईपीएल कप्तानी से जब से उन्हें हटाया गया, तब से वो अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान लगा रहे हैं।'
लिटिल मास्टर ने आगे कहा, 'रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रन बनाए। घरेलू सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और अब आईपीएल में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल में वो आमतौर पर एक सीजन में 400-500 रन बनाते हैं, लेकिन अधिकांश उनकी पारियां प्रभावशाली होती हैं। वो भले ही 80 से ज्यादा रन की पारी नहीं खेले, लेकिन उनके 40-50 रन टीम की लय तय करते हैं।'
खबरें और भी
मुंबई इंडियंस देगी झटका
सनी ने कहा, 'रोहित के खेल में बदलाव स्पष्ट दिख रहा है। वो अंत तक बल्लेबाजी करके प्रभाव छोड़ना चाह रहे हैं। इस 84 रन की पारी में हमने रोहित शर्मा के शॉट्स देखे। शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट के जरिये गेंद का स्टैंड्स में जाना। फुल लेंथ की गेंद को कवर्स क्षेत्र में जाते देखना। टर्न के खिलाफ खेलना भी देखा। हमने एलएसजी के खिलाफ फोकस्ड रोहित शर्मा को देखा।'
गावस्कर ने कहा, 'अगर रोहित शर्मा ने यह फॉर्म बरकरार रखा तो मुंबई इंडियंस की टीम शेष मैचों में अन्य कई टीमों के प्लेऑफ की उम्मीदों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।'
यह भी पढ़ें- MI vs LSG: रोहित शर्मा का 'हिटमैन' वाला कमबैक, मुंबई ने लखनऊ को पटक दर्ज की रिकॉर्ड जीत
यह भी पढ़ें- विराट कोहली-रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 खेलने की राह में क्या है सबसे बड़ा रोड़ा? शिखर धवन ने खोला राज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।