Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टी दिलीप के भारतीय टीम से अलग होने पर भावुक हुए रोहित शर्मा, 'हिटमैन' ने दिया खास सम्मान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:48 PM (IST)

    भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिसके बाद रोहित शर्मा ने उनके लिए भावुक पोस्ट किया। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा-टी दिलीप

    रोहित शर्मा-टी दिलीप

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ सफर समाप्त हो गया है। उन्होंने पांच सालों तक भारतीय टीम के साथ फील्डिंग कोच के रूप में कार्य किया। अब उनका कार्यकाल खत्म हो गया है और टीम इंडिया से अलग होने के बाद वे भावुक दिखाई दिए। दिलीप ने एक इमोशनल पोस्ट किया, जिस पर दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया है।

    रोहित भी दिलीप के टीम इंडिया से अलग होने के बाद भावुक दिखे। दिलीप ने भारतीय टीम की फील्डिंग में सुधार के लिए कुछ खास कार्य किया। इसमें ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर को अवॉर्ड देना सबसे अधिक लोकप्रिय रहा। हालांकि, हाल के समय में भारत की फील्डिंग काफी खराब रही थी। इसके बाद उन्हें बीसीसीआई ने हटाने का फैसला कर लिया।

    रोहित शर्मा ने किया भावुक पोस्ट

    रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलीप के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें 'लेजेंड' बताया। उन्होंने लिखा, "आप लेजेंड हैं दिलीप गुरु। आपने टीम के अंदर जादू रचा और पर्दे के पीछे एक सच्चे वर्कहॉर्स रहे। आगे के लिए शुभकामनाएं।"

    Rohit Sharma

    टी दिलीप भारतीय टीम के साथ पांच सालों तक रहे

    टी दिलीप साल 2021 से भारतीय पुरुष टीम के फील्डिंग कोच के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद अपना मुख्य कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद 2025 में इंग्लैंड दौरे पर वे एक साल के अनुबंध पर वापस आए, लेकिन अनुबंध खत्म होने के बाद उन्हें फिर से नहीं रखा गया।

    खबरें और भी

    उनके कार्यकाल में भारतीय टीम की फील्डिंग में काफी सुधार हुआ। खासतौर पर मैच के बाद 'बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच' के लिए मेडल देने की परंपरा बहुत लोकप्रिय हुई। यह परंपरा 2023 वर्ल्ड कप के दौरान शुरू हुई थी, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी इस मेडल के विजेता बने।

    दिलीप हुए भावुक

    टी दिलीप ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबा भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि पांच साल का यह सफर उनके लिए बहुत खास रहा है। उन्होंने कहा, "जब मैं पहली बार इस सेटअप में आया तो मेरा एक ही इरादा था कि हर दिन अपना सब कुछ दे दूं। फील्डिंग मेरे लिए खेल में योगदान देने का तरीका रही है। ड्रेसिंग रूम में इस मेडल को लेकर जो उत्साह और खिलाड़ियों की मुस्कान देखी, वह हमेशा याद रहेगी।" उन्होंने राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा का भी आभार जताया।

    यह भी पढ़ें- जय शाह ने तंजानिया में खोला क्रिकेट का नया अध्याय, देश के पहले ICC से मान्यता मिले स्टेडियम का किया अनावरण

    यह भी पढ़ें- आतंकी हमले, हिंसा और हड़तालों के बीच निखरे आकिब नबी डार, अब टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजों की उड़ाएंगे गिल्लियां