Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CSK vs SRH: 'हमारे पास सीमित खिलाड़ी थे…', सीएसके की हार के बाद बहाने बनाते दिखे कप्तान Ruturaj Gaikwad

    Updated: Tue, 19 May 2026 09:08 AM (IST)

    हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम ने अच्छा मुकाबला किया, लेकिन कुछ मौकों को भुनाने में चूक हो गई। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    CSK की हार के बाद कप्तान Ruturaj Gaikwad का बयान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ruturaj Gaikwad Statement: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 5 विकेट से हार के बावजूद अपनी टीम की तारीफ की। सोमवार को खेले गए मैच में मिली हार के बाद सीएसके का प्लेऑफ में जाना मुश्किल हो गया है। मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि अच्छा मुकाबला हुआ, लेकिन जो मौके टीम के सामने आए, उन्हें भुनाने में चूक हो गई।

    इससे नतीजा पक्ष में नहीं आया। बता दें कि ये सीएसके की 13 मैच खेलते हुए 7वीं हार रही और अब टीम का केवल एक मैच बचा है, जिसे जीत लेने पर भी टीम का प्लेऑफ में जाना तय नहीं है।

    हार के बाद छलका Ruturaj Gaikwad का दर्द

    दरअसल, साल 2024 में सीएसके की टीम का कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया था और तब से ही ये टीम प्लेऑफ में नहीं जा सकी। हैदराबाद के खिलाफ मैच हारने के बाद गायकवाड़ ने कहा कि अच्छा मैच था। हम आखिरी से पहले ओवर तक गेम में थे। पिच पूरे मैच अच्छी रही। बस कुछ मौकों पर हम चूक गए। मौका भुनाना चाहिए था।

    बता दें कि बैटिंग में CSK ने 20 ओवर में 180/7 बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबि संजू सैमसन ने 27 रन की तेज शुरुआत दी। कार्तिक शर्मा और शिवम दुबे ने भी अच्छे रन बनाए। जवाब में SRH ने ईशान किशन के 70 रन और हेनरिक क्लासेन के ताबड़तोड़ 47 रन की बदौलत आसानी से मैच जीत लिया। मैच में मिली हार पर सीएसके के कप्तान ने कहा,

    खबरें और भी

    "मुझे टीम पर गर्व है। हमारी टीम और लिमिटेड स्क्वाड को देखते हुए मुझे लगता है हमने अच्छा किया। सीजन में कई पॉजिटिव चीजें रहीं। संजू ने हमारे लिए शानदार खेला। कुछ अहम खिलाड़ी मिसिंग थे। फिर भी सबने दिल से खेला। मुझे लड़कों पर गर्व है।"

    फैंस को किया धन्यवाद

    गायकवाड़ ने चेन्नई के फैंस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे फैंस हर हाल में सपोर्ट करते हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल हम काफी बेहतर थे।

    इस हार के बाद CSK 13 मैच में 12 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। अब CSK अपना आखिरी ग्रुप मैच 21 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से खेलेगी।

    यह भी पढ़ें- CSK vs SRH: ईशान किशन की तूफानी पारी ने हैदराबाद को प्लेऑफ में दिलाई जगह, चेन्नई को घर में मिली 5 विकेट से हार

    यह भी पढ़ें- CSK vs SRH: आखिर क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी? ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया जवाब, रिटायरमेंट को लेकर भी दिए संकेत