Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे चूहों की रेस में हिस्सा नहीं लेना', संजू सैमसन ने टीम सेलेक्शन को लेकर कही मन की बात

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:10 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि वह क्रिकेट अपने अंदाज में खेलेंगे किसी और की बातें मानकर नहीं। ...और पढ़ें

    संजू सैमसन की जगह पर है संकट

    संजू सैमसन की जगह पर है संकट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि वह क्रिकेट अपनी शर्तों पर खेलना चाहते हैं और बाहर हो रही बातों पर उनका ध्यान नहीं है। संजू ने कहा कि उन्होंने चूहों की रेस से बाहर रहने का फैसला किया है और वह इस पर कायम है। संजू सैमसन का ये बयान तब आया है जब भारत की टी20 में उनकी जगह को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति है। वैभव सूर्यवंशी के आने के बाद संजू की टीम में जगह संकट में आ गई है।

    संजू ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब दिलाने में मदद की थी। उन्होंने आखिरी तीन मुकाबलों में अर्धशतक जमाए थे और इतिहास रचते हुए भारत को खिताब बचाने में अहम रोल निभाया था, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर वैभव के आने के बाद उनकी जगह चली गई। इंग्लैंड में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर जाना पड़ा था जबकि जिम्बाब्वे दौरे पर वह चुने तक नहीं गए।

    चूहों की रेस लगी है

    संजू ने अपने खेलने और टीम में जगह को लेकर जियोहॉटस्टार से बात की और कहा कि वह अपने तरीके से क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे महसूस हुआ है कि हमारे रेस में चूहों की रेस लगी है। मैंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही तय कर लिया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं सिर्फ खेल का लुत्फ लेना चाहता हूं। मैं इस समय 31 साल का हूं और मैंने काफी कुछ हासिल कर लिया है। अब मेरे पास कुछ साल बचे हैं। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं अपनी शर्तों पर खेलूंगा। कोई मुझे नहीं बताएगा कि कैसे बल्लेबाजी करनी है और कैसे खेलना है। संजू ही संजू के लिए तय करेगा।"

    2028 के लिए नहीं कर सकता प्लान

    संजू ने कहा कि वह 2028 टी20 वर्ल्ड कप के बारे में प्लान नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें खुद नहीं पता क्या होगा। संजू ने कहा, "बेहद सम्मान के साथ, मैं खेलूंगा और खेल का लुत्फ लूंगा। एक अच्छ टीममेट बनूंगा और टीम का साथ दूंगा। मैं ये अपने तरीके से करूंगा। 2024 वर्ल्ड कप के बाद मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मैं 2026 वर्ल्ड कप में खेलूंगा। एक समय में 14-15 खिलाड़ियों की टीम में भी नहीं था। ऐसे में मैं 2028 का प्लान कैसे कर सकता हूं। अगर मैं रहा, टीम को मेरी जरूर पड़ी, अगर मैं अच्छा खेलता हूं और चीजें सही रहती हैं तो अच्छी बात है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं। कोई मुझसे मेरी उपलब्धि नहीं छीन सकता।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी हो जाएंगे फेल अगर टीम मैनेजमेंट ने इस बात पर नहीं किया काम, वीवीएस लक्ष्मण ने दे दिए संकेत

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड, 5 T20I मैच में ही हासिल की बादशाहत