PAK vs AUS: 'पाकिस्तान का भविष्य चमकदार', ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में रौंदने के बाद शाहीन अफरीदी ने किया दावा
पाकिस्तान ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 45 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मात दी। जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने अपने खिलाड़ियों ...और पढ़ें

शाहीन अफरीदी
HighLights
पाकिस्तान ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
शाहीन अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान का भविष्य उज्ज्वल है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अराफात मिन्हास (5 विकेट) और गाजी गोरी (65) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 45 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मात दी। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को 44.1 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने 42.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। मैच के बाद शाहीन अफरीदी ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान का भविष्य उज्ज्वल है।
शाहीन अफरीदी ने क्या कहा
हमारी योजना पहले गेंदबाजी करने की थी। बल्ले पर गेंद अच्छी तरह आ रही थी और हमें पता था कि स्पिनर्स के लिए पिच पर मदद है। हमारे स्पिनर्स ने दमदार प्रदर्शन किया। मैं अराफात मिन्हास के लिए बहुत खुश हूं। मैंने देखा कि उनके पिता उनके लिए बहुत खुश हैं। इससे मुझे अपने डेब्यू का समय याद आया। अराफात को प्रदर्शन करते हुए देखकर अच्छा लगा। साद गोरी ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और वो स्पिन व तेज गेंदबाजी का अच्छी तरह सामना करते हैं। तो पाकिस्तान का भविष्य उज्ज्वल है।
शाहीन अफरीदी, पाकिस्तान के कप्तान
सीरीज अपने नाम करना चाहेगा पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मंगलवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेला जाएगा। यह डे/नाइट मैच होगा। शाहीन अफरीदी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की कोशिश लगातार दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं, कंगारू टीम दूसरा वनडे जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।