Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रेयस अय्यर पर बहन श्रेष्ठा का बड़ा बयान, भाई की कप्तानी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:35 PM (IST)

    आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई। ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई। उन्‍होंने विश्‍व कप विजेता कप्‍तान सूर्यकुमार यादव की जगह ली। हालांकि, अय्यर की कप्‍तानी का आगाज शर्मनाक रहा।

    आयलैंड में 2 मैचों की टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम इंग्‍लैंड पहुंची। इंग्‍लैंड में भी भारत ने अब तक 3 टी20 खेले हैं और जीत का मुंह नहीं देखा है। सीरीज का चौथा टी20 आज ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

    भारत के T20I कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की मुश्किल शुरुआत के बीच उनकी बहन श्रेष्ठा उनके बचाव में आई हैं। उनका मानना है कि भले ही श्रेयस की कप्तानी की शुरुआत बिना किसी जीत के हुई हो, लेकिन वे देश के बेहतरीन लीडर्स में से एक बनेंगे।

    तीसरे टी20 में शर्मनाक हार

    मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे T20I मैच में इंग्लैंड के हाथों 125 रनों की करारी हार मिली। इसके साथ ही भारत ने 5 मैच में कोई जीत दर्ज नहीं की। भारत के T20I इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम लगातार पांच मैचों में कोई जीत हासिल नहीं कर पाई हो।

    बहन ने दिया साथ

    आलोचनाओं के बीच श्रेष्ठा ने अपने भाई का समर्थन करते हुए कहा कि हर महान क्रिकेटर ने मुश्किल दौर का सामना किया है। फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में श्रेष्ठा ने कहा, "शुभमन गिल हैं, विराट कोहली एक लेजेंड हैं, रोहित शर्मा एक लेजेंड हैं और सचिन तेंदुलकर भी एक लेजेंड हैं। इन सभी ने भी कई मैच हारे हैं।"

    खबरें और भी

    श्रेष्ठ ने फैंस और आलोचकों से अपील की कि वे भारत के खराब प्रदर्शन के लिए सिर्फ अय्यर को जिम्मेदार न ठहराएं। उन्होंने कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन से अय्यर की लीडरशिप की काबिलियत को नहीं आंका जाना चाहिए।

    श्रेयस में क्षमता है

    श्रेष्ठा ने कहा, "अगर आप हर समय श्रेयस अय्यर की आलोचना करते रहते हैं, तो शायद समस्या आपमें है, उनमें नहीं। मुझे लगता है कि वह कमाल के हैं। कुल मिलाकर उनकी पर्सनैलिटी बहुत अलग है। मुझे लगता है कि उनके पास देने के लिए बहुत कुछ है, शायद किसी भी दूसरे खिलाड़ी से ज्‍यादा। मुझे पता है कि उनमें बहुत कुछ देने की क्षमता है।"

    अच्‍छा समय आने वाला है

    उन्होंने आगे कहा कि अभी का मुश्किल दौर जल्द ही एक सफल कप्तानी करियर में बदल जाएगा। श्रेष्ठा ने कहा, "वह समय बहुत जल्द आने वाला है, नजर न लगे। बहुत जल्द लोग कहेंगे कि श्रेयस अय्यर भारत के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक हैं। मुझे सच में यकीन है कि ऐसा होगा। असल में मुझे लगता है कि ऐसा अभी हो भी रहा है।"

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: लगातार हार के बीच टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, ब्रिस्टल का अनोखा रिकॉर्ड बदल देगा कप्तान अय्यर की किस्मत

    यह भी पढ़ें- सीरीज के साथ साख बचाने की चुनौती: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज, हारे तो हाथ से जाएगी सीरीज