भारत में क्रिकेटिंग टैलेंट को बढ़ावा देगी BCPL, सौरव गांगुली ने बताया कारण
भारतीय कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (BCPL) सीजन 4 के ट्रॉफी अनावरण समारोह में सौरव गांगुली और जहीर खान ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुए। दिल्ली में आयोजि ...और पढ़ें

सौरव गांगुली का बयान
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज जहीर खान ने दुनिया की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग, भारतीय कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (BCPL) सीजन 4 के ट्रॉफी और जर्सी अनावरण समारोह में ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी दमदार मौजूदगी से कार्यक्रम को ऊर्जा से भर दिया।
यह आयोजन रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के एक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। लीग अपने अब तक के सफर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्वरूप अपनाने जा रही है, जिसमें दस टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि जब मेरी मुलाकात सौरभ झा से हुई, तो मैंने उनसे कहा कि हम सभी की शुरुआत कुछ इसी तरह से हुई थी।
सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
गांगुली ने कहा, "हमारे शुरुआती दिनों में आइपीएल जैसी कोई व्यवस्था नहीं थी। मैंने टाटा स्टील के लिए काम किया और काफी कॉर्पोरेट क्रिकेट खेला, जिससे मुझे जरूरी एक्सपोजर मिला और मैं चयनकर्ताओं की नजर में आया। बीसीपीएल एक बेहतरीन मंच है, क्योंकि देशभर में क्रिकेट को जुनून के साथ देखा जाता है और अनगिनत लोग प्रतिस्पर्धी स्तर पर क्रिकेट खेलने का सपना देखते हैं। भारतीय कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग प्रतिभाशाली कॉर्पोरेट पेशेवरों के लिए दरवाजे खोलेगा और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने तथा क्रिकेट में करियर बनाने का मार्ग प्रदान करेगा।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।