Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सौरव गांगुली ने ईडन गार्डंस स्टेडियम पर ज्यादा टेस्ट मैच कराने की उठाई मांग, नए वेन्यूज को लेकर भी कही बड़ी बात

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 07:06 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि वर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच होते देखना चाहते हैं। हालांकि, गा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सीएबी के अध्यक्ष हैं सौरव गांगुली

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, कोलकाता: भारत के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि ईडन गार्डंस पर ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हों, लेकिन उन्हें यह देखकर भी खुशी होती है कि पारंपरिक प्रारूप के मैच गुवाहाटी और रांची जैसे केंद्रों पर खेले जा रहे हैं।

    इस मामले में गांगुली ने बीसीसीआई के उस फैसले का समर्थन किया है, जिसमें पिछले सप्ताह भारतीय क्रिकेट टीम के 2026-27 के घरेलू सत्र में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के टेस्ट कोलकाता और मुंबई जैसे पारंपरिक केंद्रों पर नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। ये मैच 21 जनवरी से 25 फरवरी तक नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

    'ईडन गार्डंस में ज्यादा टेस्ट मैच हों'

    गांगुली ने स्पोटर्सस्टार की एक पुस्तक के विमोचन से इतर कहा कि ईडन गार्डंस पर बड़े टेस्ट मैच होते देखना हमेशा अच्छा लगता है। कैब के अध्यक्ष और पूर्व खिलाड़ी होने के नाते मैं चाहता हूं कि यहां टेस्ट मैच हों, लेकिन हमने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट की मेजबानी की थी। इसके बाद टी-20 विश्व कप के मैच हुए और अब आईपीएल के मैच भी यहां हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि ईडन पर ज्यादा मैच हों, लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि दूसरे मैदानों पर भी मैच होने चाहिए। हालांकि इस मामले पर भारत के पूर्व स्पिनर वेंकटपति राजू ने कहा कि हमारे समय में कोलकाता, कानपुर, चेन्नई , दिल्ली और मुंबई में ही टेस्ट होते थे। उसका अपना आकर्षण था और मुझे लगता है कि फिर ऐसा ही होना चाहिए। गांगुली ने इस मौके पर यह भी कहा कि ईडन गार्डंस पर 2001 की टीम के मिलने की योजना बनाई जा रही है।

    इन स्टेडियमों को मिली मेजबानी

    गुवाहाटी नवंबर 2025 में ही टेस्ट केंद्र बना और वहां एक साल के भीतर दूसरा टेस्ट होने जा रहा हैं। वहीं अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर पिछले साल अक्टूबर में ही टेस्ट हुआ था। वानखेड़े स्टेडियम पर आखिरी टेस्ट नवंबर 2024 में खेला गया था। बीसीसीआई के कैलेंडर के अनुसार कोलकाता ( तीन जनवरी , 2027) और मुंबई ( नौ जनवरी, 2027) में जिम्बाब्वे के विरुद्ध वनडे होंगे, जबकि दिल्ली में इस साल 13 दिसंबर को श्रीलंका के विरुद्ध वनडे खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- LSG vs DC Playing-XI: अक्षर पटेल नहीं देंगे करुण नायर को मौका, पंत लगाएंगे इन 11 खिलाड़ियों पर दांव!

    यह भी पढ़ें- 'मैं संन्यास ले लूंगा जब...', Mohammed Shami ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी; अजीत अगरकर को दिया ये कड़ा संदेश