Trending

    IND vs ENG: इंग्‍लैंड को पूर्व दिग्‍गज खिलाड़ी ने दी कड़ी चेतावनी, बोले- सेमीफाइनल में इस भारतीय से चौकन्‍ना रहना

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 10:57 AM (IST)

    भारत और इंग्‍लैंड के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्‍लैंड को भारतीय ऑलराउंडर से ...और पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले अपनी टीम को एक अहम सलाह दी है। ब्रॉड ने हार्दिक पांड्या को वो खिलाड़ी करार दिया, जो अपने दम पर पूरे मैच का पासा पलट सकता है।

    ब्रॉड ने जोर दिया कि पांड्या का प्रभाव स्‍कोरबोर्ड के नंबर्स से अलग है। ब्रॉड के मुताबिक भारतीय ऑलराउंडर में दुलर्भ क्षमता है कि वो मैच का नतीजा बदल सकते हैं। पांड्या पारी के अंत में तेजी से रन बनाकर या फिर गेंद से कमाल करके भारत की झोली में मैच डाल सकते हैं।

    पांड्या को परिस्थितियों का अच्‍छी तरह अंदाजा

    ब्रॉड के मुताबिक हार्दिक पांड्या को ज्‍यादा दबाव वाले मुकाबले रास आते हैं और वो आत्‍म-विश्‍वास से लबरेज होते हैं, जिससे उनके आस-पास के लोग भी ऊर्जावान रहते हैं। पता हो कि इंग्‍लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच पांड्या के आईपीएल होमग्राउंड पर खेला जाएगा, जिससे भारतीय ऑलराउंडर को ज्‍यादा मदद मिलेगी।

    ब्रॉड का मानना है कि हार्दिक पांड्या को वानखेड़े स्‍टेडियम की पिच और परिस्थितियां अच्‍छी तरह पता हैं। उन्‍हें दर्शकों का समर्थन प्राप्‍त है, जिससे उनके खेल में ज्‍यादा निखार देखने को मिलेगा। ब्रॉड ने बताया कि हार्दिक पांड्या को रोकने के लिए इंग्‍लैंड को क्‍या तकनीक अपनाना चाहिए।

    हार्दिक को कैसे रोके इंग्‍लैंड

    ब्रॉड का मानना है कि हार्दिक पांड्या को जल्‍दी बल्‍लेबाजी कराई जाएं, ताकि वो खुलकर अपने शॉट्स नहीं खेल सके और ऐसे में उन्‍हें आउट करने का सुनहरा मौका बन सकता है, क्‍योंकि उन्‍हें फिनिशर की भूमिका नहीं निभाने दी जाएगी।

    अगर मैं इंग्लिश गेंदबाज होता। मेरे ख्‍याल से मैं उन्‍हें 12वें ओवर से पहले क्रीज पर लाने की पूरी कोशिश करता। ताकि मैं अपनी गेंदबाजी उस हिसाब से कर सकूं क्‍योंकि वो शॉट खेलने की स्थिति में नहीं होंगे। वो सोच सकते हैं कि मैं अंत में आक्रामक शॉट्स खेलूंगा तो अभी कुछ रन सिंगल-डबल से बनाऊं। आखिरी चार ओवर में वो मुझे ज्‍यादा परेशान कर सकते हैं तो मेरी कोशिश उन्‍हें इससे पहले आउट करने की होगी। अगर भारत ने डेथ ओवर से पहले तीन या चार विकेट गंवाएं तो फिर हार्दिक स्‍कोर को 200 पार ले जा सकते हैं। आपको तब बहुत मुश्किलें होंगी।

    -

    स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्‍ट में ऐसा कहा

    पांड्या का विश्‍वास मैच दूर कर देगा

    ब्रॉड ने आगे समझाया कि पांड्या तब और खतरनाक हो जाते हैं जब भारतीय टीम पारी के पहले हाफ में मजबूत नींव रखे। मजबूत स्थिति में ऑलराउंडर का विश्‍वास और मौजूदगी विरोधी टीम से मैच दूर ले जाती है।

    उन्‍होंने कहा, 'अगर भारत ने पहले 10 ओवर में विकेट नहीं गिरने दिए तो फिर हार्दिक पांड्या खतरनाक हो जाएंगे। वो जब क्रीज पर आते हैं तो विश्‍वास से लबरेज होते हैं। उनका अपना औरा है और उनमें सकारात्‍मक ईगो है। वो मानते हैं कि मैच का नतीजा बदल सकते हैं। वो काफी दुबले पतले हैं तो आप सोचते हैं कि वो कैसे 100 मीटर का छक्‍का मार सकते हैं, लेकिन वो काफी ताकतवर हैं। वो बिना किसी प्रयास के ऐसा कर लेते हैं।'

    यह भी पढ़ें: भारत और इंग्‍लैंड के बीच सेमीफाइनल के लाइव अपडेट्स आप यहां हासिल कर सकते हैं

    यह भी पढ़ें: वानखेड़े में बारिश बनेगी विलेन? अगर धुला भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच तो किसे होगा फायदा?