Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs LSG: जीत से खुश हुए कप्‍तान सूर्यकुमार यादव, मुंबई इंडियंस से जुड़े खोले कई राज

    Updated: Tue, 05 May 2026 09:34 AM (IST)

    मुंबई इंडियंस की लखनऊ सुपरजायंट्स पर जीत के बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की। उन्‍होंने नमन धीर की भी सराहना की। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सूर्यकुमार यादव (Pic Credit- IPL.com)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्‍तान की भूमिका निभाई और जीत हासिल की। मुंबई ने अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्‍टेडियम पर आईपीएल 2026 के 47वें मैच में लखनऊ को 8 गेंदें शेष रहते छह विकेट से मात दी।

    सूर्यकुमार यादव की आईपीएल 2026 में यह तीसरी जीत रही और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने पूरी टीम को इसका श्रेय दिया। सूर्या ने मैच के बाद कहा कि गेंदबाजों ने काफी दमदार वापसी कराई और फिर बल्‍लेबाजों ने अपना काम बखूबी निभाया।

    सूर्या ने क्‍या कहा

    पावरप्‍ले में ज्‍यादा रन बनना नई बात नहीं है। 7-10 ओवर के बीच मैच खींचने का सर्वश्रेष्‍ठ समय होता है। जिस तरह सभी गेंदबाजों ने जिम्‍मेदारी उठाई, उन्‍होंने गजब का जज्‍बा दिखाया। इस मुकाबले में काफी आक्रामक बल्‍लेबाजी देखने को मिली। हमने कुछ दिन पहले 244 रन बनाए, लेकिन हैदराबाद ने लक्ष्‍य पा लिया था। 229 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते समय अच्‍छी शुरूआत की जरूरत थी। हमारे बल्‍लेबाज पूरे समय नियंत्रण में रहे। अंत में नमन धीर और सभी ने जिस तरह बल्‍लेबाजी की, वो शानदार रही।

    -

    सूर्यकुमार यादव, मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्‍तान

    मैच का हाल

    मैच की बात करें तो लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 228/5 का स्‍कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। मुंबई को जीत दिलाने में ओपनर्स रोहित शर्मा (84) और रेयान रिकल्‍टन (83) ने अहम भूमिका निभाई।

    खबरें और भी

    प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

    मुंबई ने इस जीत के साथ ही प्‍लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्‍मीदों को जिंदा रखा। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की 10 मैचों में यह तीसरी जीत रही और 6 अंकों के साथ वो प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है। वहीं, लखनऊ की यह 9 मैचों में सातवीं शिकस्‍त रही और वो आखिरी स्‍थान पर है।

    यह भी पढ़ें: 'जय श्री राम', पहला विकेट लेने के बाद मुंबई के गेंदबाज ने दुनिया को दिखाया भावुक नोट; हर तरफ हो रही चर्चा

    यह भी पढ़ें: 'बल्‍लेबाजी में हमसे चूक हुई', बड़ा स्‍कोर बनाने के बावजूद Rishabh Pant ने बैटर्स को ठहराया दोषी