Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘हमारा काम तो पानी पिलाना, बैट उठाना…’, Mohammed Siraj ने सेलेक्टर्स के लिए मजे; कुलदीप को भी नहीं बख्शा- VIDEO

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 01:18 PM (IST)

    टी20 विश्व कप जीतने के बाद, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी और कुलदीप यादव की भूमिका पर एक मजेदार टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका काम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Mohammed Siraj ने सेलेक्टर्स के लिए मजे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के कई मजेदार और भावुक पल सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक पल तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का भी है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

    Mohammed Siraj ने सेलेक्टर्स के लिए मजे

    दरअसल, जीत के बाद जब सिराज और कुलदीप यादव की भूमिका के बारे में सवाल पूछा गया, तो सिराज ने मजाकिया अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि सभी हंस पड़े।

    सवाल पर सिराज का मजेदार जवाब

    भारत के खिताब जीतने के बाद बातचीत के दौरान जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि वर्ल्ड कप जीत में उनका और कुलदीप यादव का क्या योगदान रहा, तो सिराज मुस्कुराते हुए बोले, “हम दोनों का रोल बहुत बड़ा था… बाहर बैठकर खिलाड़ियों को पानी पिलाना और उनका बैट उठाना।”

    उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सिराज का ये बयान मजाक में था, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

    कम मौके, लेकिन टीम के साथ पूरा योगदान

    टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया का प्लेइंग कॉम्बिनेशन काफी मजबूत रहा। इसी वजह से कुछ खिलाड़ियों को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। सिराज और कुलदीप भी उन खिलाड़ियों में शामिल रहे जिन्हें सीमित अवसर मिले।

    हालांकि, मैदान पर ज्यादा समय न बिताने के बावजूद दोनों खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ रहे और ड्रेसिंग रूम में माहौल सकारात्मक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

    भारत ने रिकॉर्ड तीसरा T20 WC का खिताब जीता

    आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दी और जीत के साथ रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

    हिस्ट्री तो डिफिट और रिपीट करने के नारे के साथ मैच खेलने उतरी टीम इंडिया ने खिताबी मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन का स्कोर खड़ा किया था और कीवी टीम को जीत के लिए 256 रन का टारगेट दिया, लेकिन वो 19 ओवर में 159 रन बनाकर ही ढेर हो गई। इस तरह सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया बतौर मेजबान टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली और तीन बार ट्रॉफी पर कब्जा करने वाली पहली टीम बनी।

    यह भी पढ़ें- 27 साल बाद विश्‍व कप में मिली दिल दहलाने वाली खबर, सचिन तेंदुलकर के बाद रिंकू सिंह के सिर से उठा पिता का साया

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: किस्मत से मिले मौके को सिराज ने दोनों हाथों से लपका, दूसरे मैच से पहले किए बड़े खुलासे