Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-पाकिस्‍तान मैच पर लगी मुहर तो क्‍या था टीम इंडिया का माहौल? तिलक वर्मा ने शेयर की अंदर की बात

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 06:38 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 में अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। गुरुवार को यह मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। गुरुवार को यह मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टॉप ऑर्डर बल्‍लेबाज तिलक वर्मा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के लिए आए। इस दौरान उन्‍होंने कई अपडेट दिए। इतना ही नहीं तिलक ने यह भी बताया कि जब भारत-पाकिस्‍तान मैच पर मुहर लगी तो टीम का माहौल क्‍या था।

    अभिषेक शर्मा टीम से जुड़े

    पेट में इंफेक्‍शन के कारण ओपनर अभिषेक शर्मा को दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब तिलक ने बताया, "अभिषेक को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कल हम देखेंगे कि वह कैसा महसूस करता है और फिर मैच के बारे में फैसला लेंगे।"

    बुमराह पर दिया अपडेट

    नामीबिया टीम को लेकर उन्‍होंने कहा, "हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हमने परिस्थितियों को ठीक से नहीं समझा। हमें अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। मुकाबला हमेशा रोमांचक होना चाहिए। जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से ठीक हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।"

    भारत-पाक मैच पर बोले

    भारत और पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टक्‍कर होगी। इस महामुकाबले को लेकर तिलक ने कहा, "भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं और इसके लिए पहले से ही तैयार थे। खबर मिलते ही हम मैच के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए।"

     

     

     

    अपनी वापसी पर बोले तिलक

    अपनी वापसी को लेकर टॉप ऑर्डर बल्‍लेबाज ने कहा, "विश्व कप टीम में वापसी करके मैं बहुत खुश हूं। मेरा लक्ष्य विश्व कप जीतना है। टीम मुझसे जो भी भूमिका निभाने को कहेगी, मैं उसके लिए तैयार हूं। मुझे हर समय अपने हाथों में बल्ला रखना पड़ता है। बल्ले को जबरदस्ती रोकना मेरे बस में नहीं है।"

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले भारतीय खेमे में फैली खुशी की लहर, Abhishek Sharma अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होकर टीम से जुड़े

    यह भी पढ़ें- SA vs AFG: दूसरे सुपर ओवर में जीत के बाद भी नाखुश हैं कप्‍तान एडेन मार्कराम, मुकाबले के बाद गिनाई कमियां