Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमएस धोनी की एक सलाह ने बदल दी Urvil Patel की किस्मत, लखनऊ के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगाने के बाद किया खुलासा

    Updated: Mon, 11 May 2026 03:52 PM (IST)

    चेन्नई के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने अब इस तरह की पारी खेलने का राज खोला है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    उर्विल पटेल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने अपनी पारी की पहली 6 गेंदों में से 5 को हवाई यात्रा पर भेजा। पटेल ने 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, जिन्होंने संयुक्त रूप से आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    उर्विल की पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की। पटेल ने अब अपनी इस पारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 13 गेंदों पर फिफ्टी लगाने का श्रेय एमएस धोनी को दिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज का कहना है कि धोनी की एक सलाह की वजह से ही वे ऐसी पारी खेल सके। बता दें कि उर्विल ने 23 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से सीएसके मुकाबला अपने नाम कर सकी।

    उर्विल पटेल ने एमएस धोनी को दिया श्रेय

    पटेल ने कहा, "मैं कुछ मैचों में जल्दी आउट हो गया था, तो इसके बाद मैंने माही भाई से बात की। हम ड्रेसिंग रूम में साथ में बैठे हुए थे। मैंने उनको अपनी समस्या बताई कि मैं जल्दी आउट हो रहा हूं और अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहा हूं। मुझे इस शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने के लिए क्या करना चाहिए? उन्होंने बस एक बात कही कि मुझे तुम्हारे ऊपर पूरा भरोसा है लेकिन तुम्हारे दिमाग में जरूर शक है। इसलिस बस शांत रहो और सही गेंद का चुनाव कर उसे सही जगह मारने की कोशिश करो।"

    27 वर्षीय खिलाड़ी ने अर्धशतक लगाने के बाद खास जश्न मनाया। उन्होंने अपने पॉकेट से पर्ची निकालकर सेलिब्रेट किया था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आईपीएल में अपने पहले अर्धशतक लगाने का इंतजार कर रहा था। मैं भावुक हो गया था क्योंकि मैंने सिर्फ 13 गेंदों पर 50 रन पूरा किया था। मैं बहुत भावुक था, खासकर अपने पापा के लिए और इसी वजह से मैंने अपने अर्धशतक को पिता को समर्पित किया।"

    खबरें और भी

    उर्विल पटेल की ऐतिहासिक पारी

    युवा बल्लेबाज ने 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसी के साथ वे आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले संयुक्त रूप से बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल के नाम पर भी 13 बॉल पर फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड है। उर्विल ने मैच में 23 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- Tim David पर लगेगा बैन? MI-RCB मैच के दौरान किए अभद्र इशारे; वायरल VIDEO मचा रहा बवाल

    यह भी पढ़ें- MI पर रोमांचक जीत के बाद RCB को लगा जोरदार झटका, हेड कोच पर BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना