'शिखर से पहले संस्कार...', Vaibhav Suryavanshi का 'गावस्कर' मोमेंट वायरल; अश्विन भी हुए फैन- VIDEO
SRH vs RR मैच से पहले Vaibhav Suryavanshi ने सुनील गावस्कर और संजय बांगर के पैर छूने का उनका वीडियो वायरल हुआ, जिसकी खूब सराहना हुई। ...और पढ़ें
-1779955410637_m.webp)
Vaibhav ने गावस्कर-बांगर के छुए पैर
HighLights
Vaibhav Suryavanshi ने गावस्कर और बांगर के छुए पैर
Vaibhav Suryavanshi ने SRH के खिलाफ 29 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली
वैभव के फैन हुए अश्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi IPL: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 एलिमिनेटर मैच में अपनी तूफानी 97 रन की पारी से हर किसी का दिल जीत लिया।
कमेंटेटर, एक्सपर्ट्स और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि यह पारी सचमुच एक लाजवाब पारी थी। इस बीच सबसे ज्यादा लाइमलाइट सोशल मीडिया पर मैच से पहले वैभव से जुड़ा एक पल तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सुनील गावस्कर भी गदगद हो गए थे।
Vaibhav ने गावस्कर-बांगर के छुए पैर
दरअसल, 15 साल के वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अब तक 680 रन बना लिए हैं। उनकी एलिमिनेटर मैच में 97 रन की पारी से पहले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रह है।
प्री-मैच शो के दौरान वैभव सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) और संजय बांगर (Sanjay Bangar) से जब मिले तो उन्होंने तुरंत उनकी तरफ दौड़ लगाई और उनके पैर छुए। प्रजेंटेटर जतिम सप्रू भी वहां मौजूद थे, जो वैभव से काफी बड़े हैं। इस वजह से वैभव ने उनके भी पैर छूने की कोशिश की, लेकिन जतिन पीछे हट गए। ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं- इसे कहते हैं संस्कार।
अश्विन भी हुए फैन
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव की खूब तारीफ की और कहा,
"ईमानदारी से कहूं तो वैभव सूर्यवंशी एक अद्भुत खिलाड़ी है। मैंने सचिन तेंदुलकर को उनके शुरुआती दिनों में खेलते नहीं देखा, लेकिन उनकी जर्नी के बारे में सुना है। और अब मुझे लग रहा है कि मैं वैभव सूर्यवंशी की जर्नी ठीक सचिन तेंदुलकर जैसी देख रहा हूं। सच में यकीन नहीं होता कि सिर्फ 15 साल की उम्र में उसने क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैच जितना बड़ा होता है, वैभव सूर्या बंशी उतना ही बेहतर खेलता है। सबको अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ वो मैच याद होगा जब लोग कह रहे थे कि मैच बहुत मुश्किल होगा, लेकिन वैभव सूर्या ने अकेले दम पर मैच खत्म कर दिया और 175 रन ठोक दिए। और आज भी वैभव सूर्या बंशी ने बिल्कुल वही किया। सच में, क्या गजब का खिलाड़ी है! सचिन तेंदुलकर से लेकर क्रिस गेल तक, आज हर कोई उसके बारे में ट्वीट कर रहा है। इसी से पता चलता है कि वो कितना बड़ा खिलाड़ी है। एक शब्द में कहूं तो वो जीनियस है,"।
खबरें और भी
राजस्थान ने क्वालिफायर-2 में बनाई जगह
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरआर ने वैभव सूर्यवंशी की 97 रन की पारी के दम पर 243 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि आरआर की टीम 270-280 के टारगेट तक पहुंच जाएगी, लेकिन वैभव के आउट होने के बाद सिर्फ ध्रुव जुरेल ही अर्धशतक लगा पाए और बाकी टीम सस्ते में पवेलियन लौटी।
इसके जवाब में एसआरएच की टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा और टीम 196 रन पर सिमट गई। एसआरएच की टीम पूरे 20 ओवर में भी बैटिंग नहीं कर पाई। आरआर का अब क्वालिफायर2 में गुजरात टाइटंस से 29 मई को सामना है। ये मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम 31 मई को आरसीबी के साथ खिताबी मैच खेलेगी।
VAIBHAV SURYAVANSHI TOUCHED SUNIL GAVASKAR & SANJAY BANGER'S FEET BEFORE THE MATCH TODAY. ♥️🥹 (India Today).pic.twitter.com/PhfYVAuxpP
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 27, 2026
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।