Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे Vaibhav Suryavanshi? माइकल वॉन की बड़ी भविष्यवाणी; अश्विन ने दी चेतावनी

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 01:15 PM (IST)

    Michael Vaughan on Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉ ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट से ये मांग की है कि भारत को जुलाई मे ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Michael Vaughan on Vaibhav Suryavanshi। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस सीजन में अपने पहले मैच में ही वैभव ने 17 गेंद में 52 रन की पारी खेली और उनकी इस पारी के बाद अब उनके इंटरनेशनल डेब्यू की मांग उठने लगी है।

    पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत को जुलाई में होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद दौरे के लिए वैभव को टीम के साथ जरूर ले जाना चाहिए। उनके मुताबिक, भले ही उन्हें तुरंत प्लेइंग-11 में मौका न मिले, लेकिन भारतीय ड्रेसिंग रूम और इंटरनेशनल माहौल में ढलने का मौका उन्हें जल्द मिलना चाहिए। 

    माइकल वॉन का बड़ा दावा, वैभव को इंग्लैंड दौरे पर ले जाओ

    दरअसल, वॉन ने कहा, 

     

     

    मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं। भले ही यह आईपीएल की उनकी शुरुआती पारियां हैं, लेकिन अगर मैं भारतीय क्रिकेट बोर्ड होता, तो उन्हें इंग्लैंड दौरे पर जरूर ले जाता। मैं यह नहीं कह रहा कि उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह मिले, लेकिन उन्हें टीम के साथ रखकर उस माहौल का अनुभव कराना जरूरी है।

    -

    माइकल वॉन

    वैभव तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड?

    अगर वैभव को जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता हैं, तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। मौजूदा समय में ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ महज 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। ऐसे में वैभव मास्टर ब्लास्टर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़कर बड़ा इतिहास रच सकते हैं। 

    अश्विन ने दी संयम की सलाह

    एक तरफ जहां वॉन ने उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया में मौका मिलने की मांग की तो वहीं, दिग्गज भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने धैर्य बरतने की सलाह दी। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि वैभव अभी एक बच्चा है और उसके पास क्रिकेट में दो दशक से ज्यादा का समय है।

    उन्होंने ये साफ कहा कि उसकी प्रतिभा इतनी असाधरण है कि वह भारत के लिए जरूर खेलेगा, लेकिन उसके लिए जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। अगर एमएस धोनी 44-45 की उम्र तक खेल रहे हैं और वैभव 40 की उम्र तक खेलते हैं, तो उनके पास ढाई दशक का करियर बचा है। उन्हें अकेला छोड़ दें, सही समय आने पर वह खुद आगे बढ़ेंगे। अश्विन ने आगे सवाल किया, "हम हर बार इतनी जल्दी में क्यों रहते हैं?

    बता दें कि भारतीय टीम में वैभव की संभावित एंट्री को लेकर चर्चा भले ही तेज हो गई हो, लेकिन उनकी नजरें फिलहाल आईपीएल में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखने पर हैं। आरआर का अगला मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से होना है, जहां एक बार फिर वैभव अपनी पारी से हर किसी का दिल जीतते हुए नजर आ सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- बिहार के लाडले का IPL में ‘सिक्सर धमाका’, पोस्टर बॉय बने वैभव सूर्यवंशी

     यह भी पढ़ें- RR vs CSK: 'ये कैसे खेल रहा है…’, Vaibhav Suryavanshi की बैटिंग देख दंग रह गए रियान पराग, किया बड़ा वादा