'लाइसेंस आने दो...', IPL 2026 में प्राइज कार जीतने पर Vaibhav Suryavanshi का मजेदार जवाब वायरल
15 साल के वैभव को IPL 2026 के बाद टाटा सिएरा एसयूवी कार भी गिफ्ट में मिली थी। कार चलाने के सवाल पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया कि अभी लाइसेंस आने दो। ...और पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi ने IPL प्राइज कार जीतने पर क्या कहा?
HighLights
Vaibhav Suryavanshi ने IPL 2026 में बनाए 776 रन
Vaibhav Suryavanshi को गिफ्ट में मिली टाटा सिएरा SUV कार
वैभव बोले- लाइसेंस आने दो फिर चलाऊंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi Car: राजस्थान रॉयल्स के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के लिए आईपीएल 2026 सीजन को याद किया जाएगा। वैभव ने इस सीजन ने सिर्फ रन बनाकर रिकॉर्ड्स तोड़, बल्कि 5 बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए।
15 साल के वैभव ने पूरे आईपीएल सीजन 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की और इस उम्र में ये कैप जीतने वाले वह सबसे युवा प्लेयर बने। इतना ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स के स्टार को कई अवॉर्ड्स जीतने के बाद टाटा सिएरा SUV कार भी गिफ्ट के तौर पर मिली।
अब उन्होंने आरआर के टीम मैनेजर रोमी भिंडर से बातचीत में आईपीएल प्राइज कार पर पूछे गए सवाल पर मजेदार जवाब दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Vaibhav Suryavanshi ने IPL प्राइज कार जीतने पर क्या कहा?
दरअसल, आरआर ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फ्रेंजाइजी के टीम मैनेजर रोमी भिंडर युवा स्टार वैभव से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वैभव से आईपीएल 2026 में मिली प्राइज कार पर सवाल किया तो उस पर जवाब देते हुए स्टार ने कहा, 3 साल बाद तक रखूंगा। अभी तो लाइसेंस आने दो, उसके बाद चलाऊंगा। वैभव ने आगे कहा कि पापा को बोलूंगा चलाने को, बगल में मैं बैठूंगा।
A honest, wholesome conversation with IPL’s MVP, Vaibhav Sooryavanshi 💝 pic.twitter.com/8jgFmWsKtw
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 7, 2026
वैभव के नाम IPL 2026 सीजन
आईपीएल 2026 का सीजन अब तक इतिहास का सबसे बड़ा और यादगार सीजन रहेगा। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाए, जो कि इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है, जबकि वर्ल्ड बेस्ट बॉलर्स के सामने युवा स्टार ने निडर होकर जिस तरह से बैटिंग की, उससे उनकी खूब तारीफ की जा रही है।
उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन के बाद ऑरेंज कैप, MVP अवॉर्ड, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन समेत अवॉर्ड्स मिले। आईपीएल के 19वें सीजन में कमाल का परफॉर्में करने के बाद वैभव को इंटरनेशनल लेवल के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए उन्हें इंडिया की टी20आई टीम में शामिल किया गया है।