Vaibhav Suryavanshi ने भारतीय विमंस टीम को दिया स्पेशल मैसेज, आज पाकिस्तान से होगी जंग
विमंस टी20 विश्व कप 2026 (Womens T20 World Cup 2026) में आज भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम की टक्कर होगी। ...और पढ़ें
-1781437152036_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी
HighLights
बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा मैच
भारत-पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर
श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेल रहे हैं वैभव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस टी20 विश्व कप 2026 (Womens T20 World Cup 2026) में आज भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम की टक्कर होगी। टूर्नामेंट का यह छठा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। विश्व कप में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। ऐसे में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाक कप्तान फातिमा सना की नजर जीत पर है।
मैच से पहले युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय महिला टीम को स्पेशल मैसेज दिया है। वैभव ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली स्टोरी शेयर की और भारतीय महिला टीम को उनके टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।

पहले ही मैच में पाकिस्तान से टक्कर
भारत अपने T20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करने जा रहा है। इस मैच को टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जा रहा है। दोनों टीमें एक बहुत ही कड़े मुकाबले वाले ग्रुप में हैं, इसलिए अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों के लिए मजबूत शुरुआत करना जरूरी है।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ो पर नजर डालें तो भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 16 T20I मैचों में से भारत ने 13 जीते हैं। वहीं पाकिस्तान के खोते में 3 जीत आई हैं। विमंस T20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है ।भारत 6-2 से आगे है।
खबरें और भी
भारत के पास अनुभव
रविवार को जब हरमनप्रीत कौर की टीम मैदान पर उतरेगी तो वे अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेंगी। भारत स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और कप्तान हरमनप्रीत जैसी अनुभवी खिलाड़ियों पर निर्भर हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम कप्तान फातिमा सना और अपनी युवा बल्लेबाजों के दम पर मजबूत मानी जा रही भारतीय टीम को चुनौती देने की कोशिश करेगी।
भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
यह भी पढ़ें- IND A vs SL A Live Streaming: इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए का लाइव मैच कैसे देखें? वैभव सूर्यवंशी पर रहेगा फोकस
यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A: Vaibhav Suryavanshi का तूफान नहीं आया काम, अफगानिस्तान ने भारत को दी शिकस्त