Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi और कोहली को साथ खिलाओ, वर्ल्ड कप विनर ने ओलंपिक 2028 से पहले BCCI को दी खास सलाह

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 05:02 PM (IST)

    पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत ने बीसीसीआई को सलाह दी है कि विराट कोहली को ओलंपिक टीम में शामिल किया जाए, भले ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया ...और पढ़ें

    S Sreesanth ने BCCI को दी बड़ी सलाह

    S Sreesanth ने BCCI को दी बड़ी सलाह

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी और विराट से ओपनिंग करवाओ- श्रीसंत

    2. ओलंपिक 2028 को लेकर श्रीसंत ने बीसीसीआई को दी खास सलाह

    3. ओलंपिक 2028 में भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। S Sreesanth on Vaibhav-Virat: ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी होनी है। बैट और बॉल की ये जंग एक सदी से अधिक समय बाद ओलंपिक दोबारा देखने को मिलेगी। आखिरी बार इसे 1900 में पेरिस खेलों में खेला गया था। टूर्नामेंट में मेंस और विमेंस कैटेगरी की कुल 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी।

    बता दें कि IOC ने 2028 ओलंपिक के लिए कुल 5 नए खेलों को मंजूरी दी है। क्रिकेट के अलावा बेसबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वॉश भी LA 2028 में शामिल किए गए हैं। इस कड़ी में ओलंपिक 2028 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में किसको मौका दिया जाए और किसको नहीं, इस पर जोरों-शोरों से चर्चा भी तेज होने लगी है। हाल ही में 2007 टी20 और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे एस श्रीसंत ने बीसीसीआई को बड़ी सलाह दी है।

    Sreesanth ने BCCI को दी बड़ी सलाह

    यूट्यूब चैनेल 'स्पोर्ट्स विद रविश' पर बातचीत करते हुए श्रीसंत ने बीसीसीआई को खास सलाह देते हुए कहा, 

    "विराट ने जो काम किया है वो अविश्वसनीय है। आप ओलंपिक गोल्ड की बात कर रहे हो, तो मेरा अनुरोध है कि विराट टीम में खेले। सीनियर और जूनियर का मिक्स होगा। सूर्यवंशी के साथ विराट, वो कमाल होगा।" 

    श्रीसंत ने आगे कहा, 

    "सेलेक्टर्स को विराट को टी20 में रखना चाहिए। उनकी फिटनेस देखो, ये विवादित हो सकता है, लेकिन मैं सेलेक्टर्स से अनुरोध करूंगा, 'प्लीज विराट को ओलंपिक में डालो।"

    कोहली रिटायरमेंट ले चुके हैं

    बता दें कि विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था और उसके तुरंत बाद कोहली ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने IPL 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का खिताब जीता था। उन्हें इस प्रदर्शन के बाद BCCI सेलेक्टर्स ने उन्हें पहली बार टीम इंडिया में मौका दिया है। 

    खबरें और भी

    भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका

    क्रिकेट के ओलंपिक में आने से टीम इंडिया के पास गोल्ड मेडल जीतने का खास मौका होगा। भारत ने अब तक 2 वनडे वर्ल्ड कप और 3 टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं। ऐसे में लॉस एंजिलिस में भारत गोल्ड का सबसे बड़ा दावेदार होगा। 

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A Live Streaming: फ्री में कैसे देखें इंडिया बनाम अफगानिस्तान-ए का लाइव मैच? वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें

    यह भी पढ़ें- 35 चौके, 9 छक्के और 210 रन की पारी... Vaibhav Suryavanshi के दोस्त ने बल्ले से मचाया धूम-धड़ाका