Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi के कारण दबाव में हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा? दिग्‍गज क्रिकेटर का बड़ा दावा

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 08:28 PM (IST)

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चाएं भी हो रही हैं। ...और पढ़ें

    विराट कोहली और रोहित शर्मा

    विराट कोहली और रोहित शर्मा

    HighLights

    1. इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए तैयार हैं वैभव

    2. आईपीएल 2026 में बरपाया था कहर 

    3. वनडे सीरीज खेल रहे हैं रोहित शर्मा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चाएं भी हो रही हैं। इतना ही नहीं उनके रिप्‍लेसमेंट की चर्चा भी तेज हो गई है। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि करियर के अंतिम पड़ाव पर हर महान खिलाड़ी के सामने यही हकीकत होती है।

    उन्‍होंने तर्क दिया कि सबसे सफल क्रिकेटर भी इस सवाल से बच नहीं सकते कि अगला नंबर किसका होगा। अफगानिस्तान दौरे के बाद भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए रवाना होगा। स्वान ने कहा कि जैसे-जैसे युवा पीढ़ी उभर रही है, रोहित और कोहली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

    उत्तराधिकारी की तलाश

    पीटीआई से बातचीत में ग्रीम ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी खिलाड़ी के साथ ऐसा होना तय है जब आप अपने करियर के अंतिम चरण में, अपने करियर के दूसरे भाग में पहुंचते हैं, तो लोग स्वाभाविक रूप से आपके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर देते हैं, चाहे आप कितना भी अच्छा प्रदर्शन क्यों न करें।"

    उन्‍होंने कहा, "भले ही आप अपने खेल के टॉप पर हों, फिर भी लोग यही सोचते रहते हैं कि अगला विराट कौन होगा? उनके जाने के बाद अगला रोहित कौन होगा? यह बहुत स्वाभाविक है।"

    वैभव के आने से दबाव बढ़ा

    ग्रीम ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी और कुछ युवा खिलाड़ियों के आने से भारत के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों पर और भी अधिक दबाव बढ़ जाता है। मुझे लगता है कि रोहित के लिए अगले 6 हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण हैं। आईपीएल में वह शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं और वह अभी भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं, यह बात तो माननी ही पड़ेगी।"

    खबरें और भी

    भारत-इंग्‍लैंड वनडे सीरीज को लेकर ग्रीम ने कहा, "यह बहुत बड़ा होने वाला है। जब भी इंग्लैंड भारत के साथ खेलता है, यह एक बहुत बड़ी सीरीज होती है। इंग्लैंड में चल रही तमाम गड़बड़ियों को देखते हुए मुझे लगता है कि वे मैदान के बाहर की बातों के बजाय असल क्रिकेट पर फोकस करने की सराहना करेंगे।"

    स्वान ने इंग्लैंड सीरीज को अगले वनडे विश्व कप से पहले भारत के सीनियर बल्लेबाजों के लिए करो या मरो का मुकाबला बताया। उन्‍होंने कहा, "इंग्लैंड को उम्मीद होगी कि विराट और रोहित आने वाले विश्व कप से विचलित हो जाएं और उसके बारे में न सोचें क्योंकि इससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इससे विचलित न हों। लेकिन ये रोहित और विराट हैं। वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं और वे मैदान पर उतरेंगे।"

    वैभव बहुत निडर है

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए तैयार हैं। स्‍वान ने कहा, वह एक खास बल्‍लेबाज हैं। मैं उसे गेंदबाजी नहीं कराना चाहूंगा। वह उस उम्र में है जहां वह पूरी तरह से निडर है क्योंकि उसने कभी असफलता का सामना नहीं किया है।"

    स्‍काई शानदार हैं

    स्वान ने विश्व कप में भारत को जीत दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तान के पद से हटाए जाने पर आश्‍चर्य जताया। उन्‍होंने कहा, "मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन मैं समझता हूं कि भारतीय क्रिकेट में आईपीएल की वजह से और जिस समय ये टीमें चुनी जाती हैं, उस वजह से ऐसा होना तय लग रहा था, चाहे सही हो या गलत, लेकिन मुझे लगता है कि स्काई शानदार हैं।"

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने भारतीय विमंस टीम को दिया स्‍पेशल मैसेज, आज पाकिस्‍तान से होगी जंग

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A Playing 11: हार के बाद बड़े बदलाव करेगी भारतीय टीम? Vaibhav Suryavanshi फिर मचाएंगे तहलका