Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी ने क्यों नहीं काटा बर्थडे केक? सीएसके को हराने के बाद बताई असली वजह

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 11:28 AM (IST)

    Vaibhav Suryavanshi on not cutting Birthday Cake: वैभव सूर्यवंशी ने अपने बर्थडे पर केक काटने से मना करने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने हंसते हुए कहा क ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi News: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने पहला मैच 8 विकेट से सीएसके के खिलाफ जीत लिया। इस मैच में आरआर के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन की तेज तर्रार पारी खेली और अपनी टीम को ये जीत दिलाई। मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान वैभव से जब ये पूछा गया कि उन्होंने अपना बर्थडे, जो कि 27 मार्च को था, वो कैसे मनाया, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने अपने बर्थडे का केट भी नहीं काटा।

    क्यों वैभव ने बर्थडे पर नहीं काटा केक?

    सीएसके को हराने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने कहा,

     

     

    मैंने जन्मदिन पर कुछ खास नहीं किया। केक काटने का प्लान था, लेकिन मैं जल्दी सो गया, क्योंकि सब चेहरे पर केक लगा देते हैं। उनका ये जवाब सुनकर कमेंटेटर हंस पड़े। 

    -

    वैभव सूर्यवंशी

    बर्थडे के बाद वैभव का धमाका

    वैभव ने भले ही अपना जन्मदिन नहीं मनाया हो, लेकिन तीन दिन बाद मैदान पर उन्होंने धमाकेदार पारी खेली। सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़कर सीएसके के खिलाफ टीम को उन्होंने 8 विकेट से जीत दिलाई।  इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 127 रन पर समेट दिया। इसके बाद टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

    वैभव ने बताई रणनीति

    अपने बैटिंग प्लान को लेकर वैभव ने बताया कि प्लान था कि पावरप्ले में अच्छी तरह से खेलें। शुरुआत में विकेट थोड़ा मुश्किल था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी हुई, बल्ले पर अच्छे से आने लगी। मैं डिफेंस के बारे में भी सोचता हूं, लेकिन छोटे लक्ष्य का पूछा करते हुए पावरप्ले बहुत अहम होता है। अगर उस समय गेंदबाज हावी हो जाएं तो मैच पलट सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले शानदार रहा। 

    उन्होंने आगे बताया कि टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों ने उन्हें अपने प्राकृतिक खेल पर टिके रहने की आजादी दी। उन्होंने कहा, 


     

     

     कोच ने खास तौर पर यह नहीं कहा कि गेंदबाज मुझे अटैक करेंगे। उनको छोड़कर बाकी पूरी दुनिया ये बोल रही थी। कोच ने मुझे भरोसा दिया और कहा कि मैं अपना नेचुरल गेम के साथ खेलों और स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करो।

    -

    वैभव सूर्यवंशी