RCB vs GT: क्वालिफायर-1 में खेलेंगे फिल सॉल्ट या नहीं? आरसीबी के कप्तान ने कर दिया साफ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट चोट के कारण बीच सीजन में अपने घर लौट गए थे। ऐसे में सवाल है कि सॉल्ट अभी तक फिट हुए हैं या नहीं। इ ...और पढ़ें
-1779728192669_m.webp)
फिल सॉल्ट की चोट पर कप्तान ने दिया अपडेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को उस समय तगड़ा झटका लग गया था जब उसके सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट चोटिल हो गए थे। सॉल्ट तूफानी बल्लेबाज हैं और उनका रहना रनों की बारिश की गारंटी माना जाता है। आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बना ली है और इसके बाद सवाल है कि क्या सॉल्ट गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?
आईपीएल-2026 का पहला क्वालिफायर धर्मशाला में आरसीबी और गुजरात के बीच खेला जाना है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी तो हारने वाली टीम दूसरा क्वालिफायर खेलेगी। गुजरात के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सॉल्ट के खेलने को लेकर बयान दिया है।
आरसीबी को उम्मीद
पाटीदार ने इस अहम मैच से पहले सॉल्ट के खेलने की उम्मीद जताई है, लेकिन साथ ही कहा है कि उनको लेकर अंतिम फैसला मेडिकल टीम ही लेगी। पाटीदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सॉल्ट फिट हैं। वह डॉक्टर की निगरानी में हैं। वह कुछ अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन हमने अभी तक अपनी प्लेइंग-11 को लेकर फैसला नहीं किया है। हम विकेट को देखने के बाद फैसला लेंगे।"
वापस इंग्लैंड लौट गए थे सॉल्ट
दाएं हाथ के बल्लेबाज सॉल्ट को 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उंगली में चोट लग गई थी। इस चोट के चलते वह वापस इंग्लैंड लौट गए थे। उनके प्लेऑफ से पहले टीम से जुड़ने की संभावना थी, लेकिन गुजरात के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले उन्हें टीम के साथ नहीं देखा गया था।
खबरें और भी
सॉल्ट अगर वापस आते हैं तो फिर इससे आरसीबी को बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। कोहली के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी दूसरी टीमों के लिए खतरनाक साबित हुई है। गुजरात के खिलाफ अगर ये दोनों एक साथ उतरते हैं तो आरसीबी को काफी फायदा होगा। चोटिल होने से पहले सॉल्ट अपने रंग में थे और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।