Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NZ vs SL: मिचेल सेंटनर और मैककांची की रिकॉर्ड पार्टनरशिप, 16 साल बाद रचा गया नया इतिहास

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 11:51 PM (IST)

    सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सेंटनर और कोल मैककॉनची की शानदार साझेदारी की बदौलत श्रीलंका के विरुद्ध सात विकेट पर 168 रन का प्रतिस्पर् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अर्धशतक से चूके सेंटनर।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप में करो या मरो के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सेंटनर और कोल मैककॉनची की शानदार साझेदारी की बदौलत श्रीलंका के विरुद्ध सात विकेट पर 168 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका टीम 20 ओवर में 107 रन ही बना सकी। न्‍यूजीलैंड ने 61 रन से यह मैच जीता।

    एक समय कीवी टीम 84 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन सातवें विकेट के लिए मिचेल सेंटनर और कोल मैककॉनची के बीच 47 गेंदों में 84 रन की तूफानी साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महेश तीक्षणा (3/30) ने 9.3 से 12.1 ओवर के बीच तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी थी। कीवी टीम ने इस दौरान चार विकेट सिर्फ 9 रन पर गंवा दिए। लेकिन मैककांची (31)और सेंटनर (47) ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त वापसी की।

    84 रन की साझेदारी हुई

    कोल मैककॉन्ची और मिचेल सेंटनर के बीच 84 रनों की साझेदारी टी20 विश्व कप में 7वें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इस पार्टनरशिप ने 2010 संस्करण में ब्रिजटाउन में बांग्लादेश के खिलाफ माइक हसी और स्टीव स्मिथ द्वारा जोड़ी गई 74 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया है।

    16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 98 रन था और टीम बड़े स्कोर से दूर दिख रही थी। तभी मैककांची ने दुष्मंथा चमीरा के ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़कर 18 रन बटोरे। इसके बाद सेंटनर ने तीक्षणा के विरुद्ध 18वें ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए 21 रन जुटाए। आखिरी चार ओवरों में न्यूजीलैंड ने 70 रन ठोक दिए।

    शुरुआत में कीवी टीम ने तेज शुरुआत की थी। फिन एलेन (23) और रचिन रवींद्र (32) ने पहले नौ ओवर में 73/2 तक पहुंचा दिया था। लेकिन तीक्षणा ने अपने बदलाव और सटीक लाइन से एलेन, रवींद्र और मार्क चैपमैन (0) को आउट कर मैच श्रीलंका की ओर मोड़ दिया। चमीरा (3/38) ने भी 140 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से टिम सिफर्ट (8) और ग्लेन फिलिप्स (18) को पवेलियन भेजा।

    यह भी पढ़ें- NZ vs SL Highlights: टी20 विश्‍व कप 2026 से बाहर हुई श्रीलंका, न्‍यूजीलैंड ने घर पर बुरी तरह रौंदा

    यह भी पढ़ें- NZ vs SL: न्‍यूजीलैंड की जीत ने बढ़ाई पाकिस्‍तान की मुश्किलें, T20 World Cup 2026 में श्रीलंका का सफर हुआ समाप्‍त

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें