Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने छक्‍का जड़कर की पारी की शुरुआत, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ बना डाला तेजतर्रार रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 08:57 PM (IST)

    Abhishek Sharma creates history: भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का जवाब नहीं। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने बुधवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में केवल 22 गेंदों में अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया। अभिषेक शर्मा न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।

    भारतीय ओपनर की अपनी पारी का खाता छक्‍का जड़कर खोला। उन्‍होंने जैकब डफी द्वारा किए पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्‍का जमाया। यह सिक्‍स 82 मीटर की दूरी पर गया।

    इसके बाद अभिषेक ने अपनी रनगति को धीमी नहीं पड़ने दिया और 22 गेंदों में पचासा पूरा किया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए चार चौकों और चार छक्‍कों का सहारा लिया। बहरहाल, अभिषेक शर्मा पहले टी20 में 35 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्‍के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। ईश सोढ़ी ने शर्मा को जैमिसन के हाथों कैच आउट कराया।

    रोहित-राहुल पीछे छूटे

    मालूम हो कि अभिषेक शर्मा न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी20 आई अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बने। उन्‍होंने रोहित शर्मा और केएल राहुल के रिकॉर्ड तोड़े, जिन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। रोहित शर्मा ने 2020 में हैमिल्‍टन में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। राहुल ने 2020 में ऑकलैंड में पचासा जड़ा था।

    न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज

    • 22 गेंदें - अभिषेक शर्मा (2026*)
    • 23 गेंदें - केएल राहुल (2020)
    • 23 गेंदें - रोहित शर्मा (2020)

    युवा ओपनर की खास उपलब्धि

    अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी के दौरान एक और खास उपलब्धि हासिल की। टी20 इंटरनेशनल मैच में 25 या कम गेंदों में सबसे ज्‍यादा बार अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड 25 साल के अभिषेक शर्मा ने अपने नाम कर लिया है।

    यह आठवां मौका रहा, जब अभिषेक ने 25 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने इंग्‍लैंड के फिल सॉल्‍ट, सूर्यकुमार यादव और ऐविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा। सॉल्‍ट, सूर्या और लुईस ने सात बार यह कमाल किया है।

    सबसे ज्‍यादा बार 25 या कम गेंदों में 50 रन पूरे करने वाले बल्‍लेबाज

    • 8 - अभिषेक शर्मा
    • 7 - फिल सॉल्‍ट
    • 7 - सूर्यकुमार यादव
    • 7 - ऐविन लुईस

    यह भी पढ़ें- Abhishek Sharma ने करियर की शुरुआत में ही तोड़ा गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड, विराट कोहली को भी पछाड़ा

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st T20I Live Score Update: आधी भारतीय टीम लौटी पवेलियन, शिवम दुबे सस्‍ते में आउट