DC vs MI: दीपक चाहर ने दिल्ली के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में अब सिर्फ बोल्ट-भुवनेश्व से पीछे
दीपक चाहर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए पहले ही ओवर में केएल राहुल को आउट कर खास रिकॉर्ड बनाया। वह आईपीएल में पहले ओवर मे ...और पढ़ें

दीपक चाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने गेंद से कमाल कर दिया। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 162 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें गेंद के साथ अच्छी शुरूआत की जरूरत थी। चाहर ने मुंबई को ऐसी ही शानदार शुरूआत दिलाई।
दीपक ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ उन्होंने खास लिस्ट में तीसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उनसे आगे बोल्ट और भुवनेश्वर ही हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई के बल्लेबाज अपनी पावर नहीं दिखा सके। पिछले मैच में 200 से अधिक का स्कोर चेज करने वाली एमआई 162 रन ही बना सकी लेकिन चाहर ने गेंद के साथ एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
दीपक चाहर ने बनाया रिकॉर्ड
चाहर ने राहुल को एक रन के स्कोर पर मैदान से बाहर भेजा। इसी के साथ चाहर आईपीएल के पहले ओवर में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 84 मुकाबले खेले हैं, जिसके दौरान पहले ओवर में 16 बार विकेट हासिल किया है। इससे पहले वे प्रवीण कुमार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थे। प्रवीण के नाम पर भी पहले ओवर में 15 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
इस लिस्ट में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ट्रेंट बोल्ट हैं। बोल्ट के नाम पर 32 विकेट दर्ज हैं। तो वहीं भुवनेश्वर कुमार के नाम पर 27 विकेट हैं और वे दूसरे स्थान पर काबिज हैं। चाहर अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तो वहीं प्रवीण कुमार 15 विकेटों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
IPL में पहले ओवर में सबसे अधिक विकेट-
- ट्रेंट बोल्ट - 32 विकेट (104 मैच)
- भुवनेश्वर कुमार - 27 विकेट (136 मैच)
- दीपक चाहर - 16 विकेट (84 मैच)
- प्रवीण कुमार - 15 विकेट (89 मैच)
- संदीप शर्मा - 13 विकेट (78 मैच)
- जहीर खान - 12 विकेट (65 मैच)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।