Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका जाकर तोड़ा एमएस धोनी का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 10:23 AM (IST)

    एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक दोनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन फिर भी दोनों के बीच रनों का बादशाह बनने की जंग जारी है। दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग में खेलते हुए एमएस धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। धोनी को पछाड़ अब कार्तिक ने नंबर-1 की कुर्सी हथिया ली है।

    Hero Image
    दिनेश कार्तिक ने की एमएस धोनी की बराबरी

    स्पोर्टस् डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल आईपीएल के बाद इंटरनेशनल और भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिनश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका में एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिनेश कार्तिक एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 27 जनवरी को डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी को पीछे छोड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। कार्तिक को धोनी से आगे निकलने के लिए सिर्फ तीन रनों की जरूरत थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 15 गेंदों पर 21 रन बना धोनी को पीछे कर दिया। इस पारी के दौरान उन्होंने दो छक्के मारे।

    यह भी पढें-IPL 2025 से पहले माता रानी की शरण में पहुंचे एमएस धोनी, रांची में इस मंदिर के किए दर्शन,व खिताब हुआ पक्का!

    हो गए इतने रन

    कार्तिक के अब 361 टी20 पारियों में 7451 रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.99 का रहा है और स्ट्राइक रेट 136.84 का। टी20 करियर में फ्रेंचाइजी और इंटरनेशनल क्रिकेट के मैच शामिल हैं जिनमें कार्तिक ने 34 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं धोनी ने 342 पारियों में 7432 रन बनाए हैं। धोनी का औसत 38.11 का रहा है। वहीं स्ट्राइक रेट 135.64 का।

    धोनी भी साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अब वह सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाया है। हालांकि, पिछले साल उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंपी थी।

    धोनी के पास मौका

    कार्तिक बेशक इस समय धोनी से आगे निकल गए हों, लेकिन धोनी के पास मौका है कि वह कार्तिक को पछाड़ एक बार फिर नंबर-1 की कुर्सी हासिल करें। धोनी आईपीएल-2025 में भी खेलते हुए नजर आएंगे। इस लीग में वह कार्तिक को पीछे कर दोबारा नंबर-1 बन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Sanju Samson के निशाने पर MS Dhoni का महारिकॉर्ड, IND Vs ENG 1st T20I में इतिहास रचेगा विकेटकीपर बल्लेबाज!