Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs NZ: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास को पलट कर सचिन तेंदुलकर को दी चुनौती, ओवल में इंग्लैंड की स्थिति नाजुक

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 12:15 AM (IST)

    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की स्थिति नाजुक दिखाई दे रही है। मुकाबले में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर ...और पढ़ें

    जो रूट

    जो रूट

    HighLights

    1. जो रूट ने सचिन तेंदुलकर की लिस्ट में बनाई जगह

    2. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच

    3. न्यूजीलैंड के खिलाफ मुश्किल स्थिति में इंग्लैंड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जो रूट और हैरी ब्रूक की शानदार पारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुश्किल स्थिति में दिखाई दे रही है। दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 182 रन बना लिए हैं लेकिन उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई है। इंग्लिश टीम को मुकाबला जीतने के लिए पांचवे दिन 281 रनों की जरूरत है।

    इंग्लैंड के लिए जो रूट आखिरी उम्मीद बने हुए हैं। वे 75 रन बनाकर नाबाद हैं। अंग्रेजों को उम्मीद होगी कि ये खिलाड़ी पांचवें दिन भी अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखे और बड़ा शतक लगाकर टीम को जीत दिलाए। हालांकि, ये बहुत ही मुश्किल होने वाला है। दूसरी तरफ रूट ने खेल के चौथे दिन एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

    जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

    ओवल टेस्ट में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड को चौथे दिन जो रूट की व्यक्तिगत उपलब्धि के अलावा कुछ अधिक हाथ नहीं लगा। न्यूजीलैंड के 463 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की ओर से रूट ने जैसे ही अपना दूसरा रन बनाया, वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर के बाद 14000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-

    • सचिन तेंदुलकर - 15921
    • जो रूट - 14022*
    • रिकी पोंटिंग - 13378
    • जैक कैलिस - 13289
    • राहुल द्रविड़ - 13288

    न्यूजीलैंड ने दिया 463 रनों का लक्ष्य

    न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 391 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इंग्लिश टीम को उन्होंने 291 रनों पर समेट दिया और पहली पारी में 100 रनों की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में कीवी टीम ने हेनरी निकोल्स (121) के शतक, रचिन रविंद्र (76) और डेरिल मिचेल (68) के अर्धशतक के दम पर 362 रन बना लिए। इसी के साथ कीवी टीम ने मेजबान इंग्लैंड को 463 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

    खबरें और भी

    जो रूट और हैरी ब्रूक की कमाल की बल्लेबाजी

    न्यूजीलैंड के 463 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने 13 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 40 रन पर तीसरा विकेट गिर गया लेकिन फिर रूट और ब्रूक ने मोर्चा संभाला। ब्रूक ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 38 गेंदों पर अर्धशतक लगाया लेकिन उन्हें मैट हेनरी ने 58 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। रूट क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने अर्धशतक लगाया।

    रूट और कॉक्स से इंग्लैंड को उम्मीद

    दिग्गज बल्लेबाज चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद रहे है 75 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ जॉर्डन कॉक्स दे रहे हैं, जो 12 गेंदें खेलकर अपना खाता नहीं खोल सके। अब पांचवें दिन इंग्लैंड को इन दोनों से उम्मीद होगी कि टीम को जीत दिलाएं। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं। उन्हें मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली की राह पर शुभमन गिल, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया अनोखा कीर्तिमान

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल का वनडे में तहलका, शिखर धवन का महारिकॉर्ड तोड़कर बने नंबर-1 बल्लेबाज